असहाय अशक्त की मदद कर रामगंजमडी युवादल व पूर्व पार्षद साक्षी पारख ने मनाई दीपावली
रामगंजमडी
कहा जाता है मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है यही कार्य रामगंजमडी युवादल करता आ रहा है आज ऐसा ही नेक कार्य किया जो हर किसी को भावुक कर देता है

जी युवादल रोसली गाँव मे रहने वाले सीताराम माली लकवे की बीमारी से ग्रसित है। उनकी पत्नी सीमा घरों मे झाड़ू ओर बर्तन साफ़ करती हे इनके तीन लड़किया हे ख़ुशी उम्र 14 वर्ष तनू उम्र 12 वर्ष ओर अंजलि उम्र 9 वर्ष परिवार का गुजर बसर मे कठिनाई आ रही है।
आज रोसली के लोग इस परिवार को मदद के लिये युवा दल चोराहे पर आये और उनके घर मे उजियारा हो दीपक का प्रकाश हो और

अपना गुजर बसर कर सके।रामगंजमडी युवादल ने एक महीने का राशन दिया।

इस मुहिम में राशन की सामग्री लेकर गरीब परिवार के घर पूर्व पार्षद ओर लिटिल भाई की बेटी साक्षी पारख राशन लेकर पहुँची।

मौज शौक में हर कोई उत्सव मना रहा है।

लेकिन किसी के घर दीप जले वह भी दीपावली मनाए यह हर कोई नही सोच सकता है सचमुच यह हर किसी को भावुक करने से कैसे रोक सकता है। प्रभु महावीर का सिद्धान्त जियो और जीने दो व परस्परोग्रहो जीवनाम का एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत करता है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
