दीपावली के त्यौहार की चमक वेटिंग टिकट से कम नहीं होगी
जी हां, दीपावली के बाद वडोदरा, सूरत, मुंबई, पुणे लौटने वालों के लिए खुश खबरी है । अब वेटिंग टिकट का झंझट नहीं रहेगा । रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा हेतु भगत की कोठी (जोधपुर) से जयपुर, कोटा, वडोदरा के रास्ते पुणे के लिए एक त्यौहार स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया ।
ट्रेन नंबर 04807 भगत की कोठी से 27 अक्टूबर गुरुवार को सवेरे 9 बजे प्रस्थान करके रामगंज मंडी रात्रि 8.18 पर आकर 8.20 पर रवाना होगी जो सवेरे 4.20 बजे वड़ोदरा, 6.25 बजे सूरत, 9.35 बजे वसई रोड़ होते हुवे दोपहर 2 बजे पुणे पहुंचेगी । यह ट्रेन सिर्फ एक तरफा है जो रास्ते में नागदा, रतलाम, कल्याण, चिंचवाड़ भी रुकेगी ।


इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 12 अनारक्षित कोच है । टिकट बुकिंग चालू हो चुकी है । सुविधा अनुसार आईआरसीटीसी या रेलवे स्टेशन पर जाकर जल्दी से टिकट बुक करा कर त्यौहार के माहौल में कन्फर्म टिकट की चिंता से मुक्त होइए ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
