जिनोदय आतिशय क्षेत्र सिरोंज अंतरराष्ट्रीय आतिशय क्षेत्र घोषित होगा

धर्म

जिनोदय आतिशय क्षेत्र सिरोंज अंतरराष्ट्रीय आतिशय क्षेत्र घोषित होगा
सिरोंज
पूज्य मुनि पुंगव श्री श्री सुधासागर महाराज की प्रेरणा से
जिनोदय आतिशय क्षेत्र सिरोंज अंतरराष्ट्रीय आतिशय क्षेत्र घोषित होगा जानकारी देते हुए राकेश जैन ने बताया कि इस हेतु शिरोमणी सरक्षक,परम सरक्षक व सरक्षक बनाए जा चुके है। आप सभी को बता दे जिनोदय जिनोदय आतिशय क्षेत्र सिरोंज ऐसा पहला है, जिसका सर्वप्रथम कायाकल्प मुनि श्री की प्रेरणा से हुआ है। श्री राकेश जैन बताया कि यहाँ पर नन्दीश्ववर जिनालय व त्रिमूर्ति का जिनालय का कार्य चल रहा है। यहाँ पर आदिनाथ भगवान की वह भरत जी की प्रतिमा विराजमान की जा चुकी है। वही मंगलवार की बेला में पूज्य मुनि संघ के सानिध्य में भगवान बाहुबली भगवान की प्रतिमा वेदी पर विराजमान होने की संभावना है ।जो खड्गासन है। जो लगभग 18 फिट की है। पूज्य मुनि श्री सुधासागर महाराज ने क्षेत्र के विकास पर बोला कहा कि तीर्थ क्षेत्र पर जिनालय का निर्माण करे, सन्तशाला का निर्माण करें, धर्मशाला का निर्माण करें कम से कम एक कार्य इन तीनो में से जरूर करे तो अनन्त पुण्य की व्रद्धि होती है।
पूज्य मुनि पुंगव सुधासागर महाराज की आहारचर्या का लाभ राकेश कुमार, सम्यक कुमार भौरिया परिवार सिरोंज को प्राप्त हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *