देश मे पहली बार हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का हुआ शुभारभ

धर्म

देश मे पहली बार हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का हुआ शुभारभ
भोपाल

भोपाल में आयोजित हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई के शुभारंभ एवं एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिन्दी की पुस्तकों के विमोचन समारोह आहूत हुआ जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मेडिकल की हिन्दी की पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर श् विष्णु दत्त शर्म कैबिनेट मंन्त्री स डॉ नरोत्तम मिश्रा श्री विश्वास सारंग , डॉ. मोहन यादव , श्री भूपेंद्र सिंह , श्री इंदर सिंह परमार , श्रीमती मालती राय और अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

                 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए कहा आज हम सब के सौभाग्य से इस ऐतिहासिक दिन, इस कार्यक्रम में पधारे हुए भारत के गृह एवं सहकारिता मंत्री जिन्होंने देश को आतंकवाद से मुक्त कर दिया है आदरणीय श्री अमित शाह जी का स्वागत, वंदन, अभिनंदन है। गरीब एवं कमजोर परिवारों के बच्चे जो अंग्रेजी में प्रवीण नहीं थे, उन्हें मेडिकल की पढ़ाई से वंचित होना पड़ता था

 

 

 

 

 

ऐसी प्रतिभाएं कुंठित हो जाती थीं।और उज्ज्वल भविष्य बनने से रह जाता था। अब ऐसी बाधाएं नहीं रहेंगी। आज पूरा मध्य प्रदेश आह्लादित है, प्रसन्न है और मेरा तो रोम-रोम खिला हुआ है। एक संकल्प पूरा हो रहा है और एक सपना साकार हो रहा है।


उन्होंने कहा आजादी के बाद जिन सरकारों पर हिंदी को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी थी, वह खुद अंग्रेजी के गुलाम थे, उन्होंने हिंदी के लिए प्रयास नहीं किया और नतीजा यह हुआ कि अपनी हिंदी भाषा में योग्य प्रतिभाओं को मौका नहीं मिला। अंग्रेजी का ऐसा हौव्वा बनाया गया कि भोपाल में टीटी नगर और एमएलबी कहा जाने लगा। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय तात्या टोपे जी और वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई जी को भुला दिया गया।

 

 


उन्होनें नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व मंच पर हिंदी में संबोधन देकर भारत के 132 करोड़ नागरिकों का मान बढ़ाया। भविष्य में और भी पाठ्यक्रम हिंदी में पढ़ाने की शुरुआत होगी। हम अगले साल से मध्यप्रदेश में 6 कॉलेजों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में करवायेंगे और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से आने वाले समय में आईआईटी और आईआईएम की पढ़ाई भी हिन्दी में करवायेंगे

आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। अमित शाह
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री म श्री अमित शाह ने उद्बोधन में कहा की आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

जब भी आने वाले दिनों में इतिहास लिखा जाएगा, आज के दिन को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। यह क्षण जो है पूरे देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्जागरण क्षण हैं, पुनर्निर्माण का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्थानीय भाषाओं में उच्च शिक्षा का संकल्प व्यक्त किया था, उसे मध्यप्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में साकार किया गया।

                       

आज मैं प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे आज गर्व होता है कि भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देश में सबसे पहले मेडिकल की शिक्षा हिंदी में शुरू कर मोदी जी की इच्छा की पूर्ति की है।

                   

गुलामी के दौर में अंग्रेजों ने भारत की प्रतिभाओं के Brain Drain के लिए व्यवस्था की, जिसे अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने Brain Gain में बदल दिया है। अपनी भाषा में शिक्षा से बच्चों की प्रतिभा और निखरेगी। मैं शिवराज जी और विश्वास जी को हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई के इस अभिनव प्रयास के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाए देता हूं।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *