- आचार्य सुनील सागर महाराज संघ का खरका में हुआ प्रवेश
औरवाडिया और खरका में हुई धर्मसभाए
गिंगला।
चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागर महाराज संघ का करावली से दोपहर 2 बजे औरवाडिया के लिए विहार हुआ। औरवाडिया मे मंगल प्रवेश पर जैन समाज द्वारा बैंड बाजों की भक्ति में स्वर लहरियों के साथ आचार्य संघ की मंगल अगवानी की । औरवाडिया में आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए धर्म सभा के बाद आचार्य संघ का औरवाढ़िया से बिहार कर खरका में मंगल प्रवेश हुआ।
मंगल प्रवेश पर वृजलाल शेरावत, चुन्नीलाल खरकिया, हेमराज खरकिया, धुलचंद ईसरावत,डाल चन्द मालवी , जसराज उदावत, कालुलाल पुरावत, राजमल खरकिया ,आदिनाथ युवा समिति खरका मुंबई सहित जैन समाज द्वारा आचार्य की मंगल अगवानी की गई । इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में आचार्य सुनील सागर जी ने कहा कि धन के साथ धर्म भी जरूरी है गुरु के प्रति श्रद्धा समर्पण आस्था विश्वास व्यक्ति को आगे बढ़ा देता है। धर्मसभा मे आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन सवलाल बम्बोरिया ने जिनवाणी भेट हेमराज खरकिया ,मंगल आरती शांतिलाल खरकिया परिवार ने की । प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया की आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का सोमवार को गिंगला मे मंगल प्रवेश होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
