रिमझिम वर्षा के बीच मुनि श्री सुधासागर महाराज का मंगल आगमन भक्तो का सैलाब उमड़ा

धर्म

रिमझिम वर्षा के बीच मुनि श्री सुधासागर महाराज का मंगल आगमन
भक्तो का सैलाब उमड़ा
सिरोंज
पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज का सिरोज में हुआ मंगल आगमन हुआ। जानकारी देते हुए राकेश जैन ने बताया आगवनी अभूतपूर्व हुई। जगह तोरण द्वार व रंगोली से नगर भक्तिमय बना रहा दिव्य घोष की गूंज से एक अलग ही वातावरण था। जिधर देखो उधर भक्त ही भक्त नज़र आ रहे थे पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज को पैर में तकलीफ के बावजूद उनकी साधना, उनकी निर्मोहिता, निष्प्रहता ऐसे परिषह विजयी साधक देख हर कोई उनकी एक झलक पाने को आतुर था।

पूज्य मुनि श्री ने अपने उदबोधन में कहा जिनोदय अतिशय क्षेत्र मेरा पहला अतिशय क्षेत्र है उन्होंने क्षेत्र के विकास के बारे में भी कहा। साथ ही उन्होंने दिशा निर्देशों का पालन करने का भी निर्दश दिया। भक्तो की भक्ति का सैलाब इतना था कि शब्दो मे बया कर पाना असभव सा लगता है
आज वह साक्षात देखा गया
न डरत परिषह सो लगे निज ध्यान में
अर्घावतारण असि प्रहारण में सदा समता धरण
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *