फागी कस्बे से आज अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा के लिए आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शनार्थ हेतु 121 श्रद्धालुओं का गया एक दल*

धर्म

फागी कस्बे से आज अतिशय क्षेत्र बाड़ा पदमपुरा के लिए आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शनार्थ हेतु 121 श्रद्धालुओं का गया एक  दल

फागी

धर्म परायण नगरी फागी से आज अतिशय क्षेत्र बाडा पदमपुरा के लिए स्वस्तिभूषण माताजी के दर्शनार्थ 121 यात्रियों का दल प्रातकाल दो बसों,व कारों से रवाना हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बताया कि उक्त श्रद्धालुओं के दल ने झंडा परिवार की अगुवाई में बाड़ा पदमपुरा में आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शन करके भव्य

           

मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम में विधान आयोजक झंडा परिवार की तरफ से भव्य शांति विधान का आयोजन किया गया इससे पूर्व श्री जी का अभिषेक तथा शांति धारा की गई, इस विधान में 101 पूज्यार्थियों ने अष्ट द्रव्यों से पूजा अर्चना कर धर्म लाभ प्राप्त किया, गोधा ने अवगत कराया कि कार्यक्रम में आर्यिका नंदीश्वर मति माताजी संघस्थ बालब्रह्मचारिणी दीपा दीदी के द्वारा विधान में विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच साज बाज के द्वारा श्री फलों से 128 अर्घ चढवाये गये। कार्यक्रम में आर्यिका श्री को फागी में ग्रीष्म कालीन वाचना में प्रवास हेतु सारे समाज ने सामूहिक रूप से श्री भेंट किया। कार्यक्रम में मोहनलाल झंडा, सोहन लाल झंडा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज के

 

 

 

अध्यक्ष महावीर अजमेरा, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, पूर्व प्रधान महावीर जैन,सरावगी समाज के संरक्षक कैलाश कासलीवाल वाल,सोभागमल धाबडधींगा, पं.संतोष बजाज, रमेश बजाज,हरक झंडा, रतन नला, डा.हर्षवर्धन जैन ब्यावर, विनोद कलवाडा,सत्येंद्र झंडा, सुरेंद्र चोधरी, महेश बावड़ी, अनिल कठमाणा, अशोक कागला,पवन कागला, सिद्ध कुमार मोदी, सोहन धाबडधींगा, अशोक गिंदोडी, प्रकाश बजाज, सुनील मोदी, महेश झंडा, विनोद झंडा,कमल झंडा, मनीष गोधा, कमलेश झंडा, त्रिलोक पीपलू राजाबाबू गोधा तथा पर्यूषणा झंडा,मैना झंडा, मींरा झंडा, शोभा झंडा , सुशीला झंडा, हेमलता बजाज,आशा बजाज, विमला मोदी, संगीता बावड़ी,ललिता कलवाडा, सहित काफी श्रावक श्राविकाएं मोजूद थे।
राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान से प्राप्त जानकारी

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *