विश्रामगृह से हनुमान रोड से जुड़ने वाले मार्ग का नामकरण नगर गौरव मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज के नाम से होगा क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज के कैलेंडर का किया विमोचन

धर्म

विश्रामगृह से हनुमान रोड से जुड़ने वाले मार्ग का नामकरण नगर गौरव मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज के नाम से होगा
क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह द्वारा मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज के कैलेंडर का किया विमोचन
राघोगढ़
नगर के गौरव श्रमण मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज पर एक कैलेंडर जिसका प्रकाशन मुनि श्री निर्लेपसागर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया है।

 

 

 

 

जिसका विमोचन क्षेत्रीय विधायक जयवर्धन सिंह के द्वारा एक विशेष समारोह में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा एक ऐसी घोषणा की गई जो बहुत ही ऐतिहासिक निर्णय में से एक कही जाएगी। श्री सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार साहू को निर्देश जारी करते हुए कहा कि विश्रामगृह से हनुमान मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग को मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज जाना जाएगा।

 

इन मांगलिक पलों में जैन समाज ने क्षेत्रीय विधायक से निवेदन किया कि पावन अतिशय क्षेत्र बीना बारह में विराजित निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समय सागर महाराज एवं मुनि श्री निर्लेपसागर महाराज दर्शन करने हेतु एवं निवेदन करने हेतु जैन समाज राघोगढ़ के साथ आप भी पधारें। विधायक महोदय ने इस भाव भरे निवेदन को सहर्ष स्वीकार किया।

सकल दिगंबर जैन समाज रूठियाई द्वारा श्री मंगलोदय तीर्थ पर भगवान मुनीसुवरत्नाथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 12 व 13 अप्रैल को भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। सकल दिगंबर जैन समाज रूठियाई अध्यक्ष सुरेश जैन के निर्देशन में एक शिष्य मंडल में विधायक महोदय को इस माह महोत्सव में पधारने का निवेदन किया। इसके बाद विधायक श्री ने निवेदन को स्वीकार करते हुए 13 अप्रैल को आयोजन में पधारने की सहमति प्रधान की।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *