आचार्य विद्यासागर महाराज के अवतरण दिवस अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित शांति विधान मंडल का आयोजन
टोक
,संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज के 76 वे अवतरण दिवस पर श्री दिगंबर जैन नसिया में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया की शरद पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं गणिनी आर्यिका 105 ज्ञान मति माताजी का जैन नसिया में अवतरण दिवस के अवसर पर प्रातकाल अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात शांतिविधान मंडल का आयोजन किया गया।
जिसमें श्रद्धालुओं मैं श्रीजी को सिंहासन पर विराजमान करने के बाद प्रेमचंद, बाबूलाल, मनोज कुमार, बसंत कुमार श्यामपुरा वाले ने मंगल कलश स्थापित किया गया तत्पश्चात शांतिविधान मंडल की पूजा अर्चना बड़े भक्ति भाव से किया जिसमें आदिनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान एवं आचार्य विद्यासागर जी महाराज, आर्यिका गणिनी 105 ज्ञानमती माताजी की पूजा अर्चना की गई इस मौके पर विद्यासागर जी महाराज के भजनों पर जिसमें “हर जन्म में गुरुवर आपका साथ चाहिए”, गंगा जमुना में जब तक ये पानी बहे मेरे गुरुवर हमेशा जिंदगानी रहे पर संदीप, लोकेश,राजू, गोलू ,बिट्टू , तन्नू,आदि श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य किया इस मौके पर समाज के नेमीचंद बनेठा, विकास अत्तार ,अंकुर पाटनी,मुकेश बरवास आदि श्रद्धालुओं उपस्थित थे फोटो श्री दिगंबर जैन नसिया में आचार्य विद्यासागर जी महाराज एवं गणिनी आर्यिका 105 ज्ञानमती माताजी के अवतरण दिवस पर शांति विधान मंडल का आयोजन किया गया
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
