चूक नहीं मोदी की हत्या का योजनाबद्ध षड्यंत्र था : – दिलावर

राजनीति

चूक नहीं मोदी की हत्या का योजनाबद्ध षड्यंत्र था : – दिलावर

रामगंजमडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सारे देश में चल रहे प्रदर्शनों की कड़ी में आज भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मालगोदाम चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चेन्नई का पुतला जलाकर रोष और आक्रोश व्यक्त किया गया यहां हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधायक मदन दिलावर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर जो कुछ पंजाब में घटित हुआ सारा घटनाक्रम देखने जानने के बाद साफ है कि यह चूक नहीं

योजनाबद्ध षड्यंत्र था , इसके पीछे मोदी जी की हत्या का इरादा था , यदि जांच होगी तो पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और खुद राहुल गांधी इस षड्यंत्र में शामिल निकलेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह कहना कि पंजाब के मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति के है इसलिए उंगली उठाई जा रही है , गहलोत जी की ओछी हरकत है । जिसे इस देश की जनता माफ नहीं करेगी । भाजपा देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा प्रधानमंत्री जी के काफिले के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी, डीजीपी और मुख्य सचिव की खाली गाड़ियां चल रही थी । इन तीनों का प्रधानमंत्री के साथ नहीं होना संदेह पैदा करता है संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को चाहता है जगह-जगह उनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थनाएं हो रही है।

प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में हुई चूक से देश चिंतित है सारे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जैन ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान चीन एवं 70 साल से भ्रष्टाचार की मलाई चाट रहे लोगों का बस मोदी के सामने नहीं चल रहा है ऐसे लोग मोदी की जान के दुश्मन हो गए हैं ।
खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती फौजी ओम मेघवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल ने किया युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी के समर्थन में एवं षड्यंत्र कारियो के विरोध में जोशीली नारेबाजी की गई
पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का विधायक मदन दिलावर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष मुकुट नगर उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर ने पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में खैराबाद पंचायत समिति उप प्रधान सुनील गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र काला , जिला महामंत्री नरेंद्र राजा, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग ,पालिका नेता प्रतिपक्ष महेंद्र सांमरिया, पूर्व प्रधान भगवान सिंह धाकड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कौशल बाफना , पूर्व पार्षद पंकज पारेता , पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ओम गुर्जर , फौजी ओमप्रकाश मेघवाल , ज्ञान चंद शर्मा, सुकेत मंडल अध्यक्ष नरेंद्र व्यास , नगर उपाध्यक्ष विशाल जैन , महामंत्री धर्मपाल घाटोंड , पार्षद सतीश गौतम , पार्षद लोकेश पावेचा , चंदू चश्मे वाला , युवा नेता कालू नाकोड़ा , शैलेश काला, प्रशांत गुर्जर सद्दाम काका , दीपक गुप्ता , पंचायत समिति सदस्य नयन अखंड , नवनीत पारेता, जय वीर सिंह , अजय मीणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुकमणी गहलोत , पार्षद वर्षा जैन , जिला मंत्री राजकुमारी नागर, ममता चंदक प्रमोद पंडित, हर्षित गुप्ता , रामराज गुर्जर , पप्पू मराठा प्रमोद पण्डित लोकेन्द्र सिह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *