रामगंजमंडी अस्पताल को उप चिकित्सा केंद्र का दर्जा दिलवाने और सैटेलाइट अस्पताल बनवाने की मांग
कोटा स्टोन एसोसिएशन के पदाधिकारी आज उद्योग समिट के दौरान कोटा में प्रभारी मंत्री और चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा से मिले पदाधिकारियों ने मंत्री को बताया कि रामगंज मंडी में कोटा स्टोन का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है यहां आए दिन मजदूरों के साथ दुर्घटना और बीमारियां होती रहती है एसोसिएशन द्वारा एक अस्पताल बनाया हुआ है पूरी बिल्डिंग तैयार है उसमें सरकार की तरफ से डॉक्टर लगाया जाए अभी तक में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है एक नर्सिंग कर्मी के भरोसे अस्पताल चलता है मजदूरों को छोटे-छोटे इलाज के लिए झालावाड़ ओर कोटा जाना पड़ता है वही पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय से मांग की कि रामगंजमंडी अस्पताल को भी क्रमोन्नत करके उप जिला चिकित्सालय का दर्जा दिया जाए इस अस्पताल में भी विधानसभा के शहर के अलावा ग्रामीण इलाके से लोग आते हैं ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र काला सचिव अखिलेश मेडतवाल उपाध्यक्ष दिनेश डपकरा कोषाध्यक्ष राहुल चतर व्यापारी बाबूलाल मेघवाल सहित कई व्यापारी मौजूद थे

