णमोकार महामन्त्र लेखन के परिणाम घोषित एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

धर्म

,
णमोकार महामन्त्र लेखन के परिणाम घोषित एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

देवली,

 

दिगम्बर अग्रवाल जैन समाज मे णमोकार मंडल द्वारा आयोजित णमोकार महामंत्र लेखन का परिणाम एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को सांय 7बजे पारसनाथ धर्मशाला में आयोजित किया गया। मंडल सदस्य ओमप्रकाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि णमोकार महामंत्र का लेखन भाद्रपद माह में आयोजित किया गया जिसमें जैन समाज के सभी महिला पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, णमोकार महामंत्र में कुल 220 प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिनके द्वारा 5लाख से भी अधिक णमोकार महामंत्र का लेखन 40 दिन में पूर्ण किया गया! कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत णमोकार मण्डल के संरक्षक शिखर चन्द जी जैन कालेड़ा वालो द्वारा जिनेन्द्र भगवान के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं साथ ही णमोकार महामन्त्र का पाठ मण्डल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष बंशीलाल जी सर्राफ, आदिनाथ जैन मंदिर अध्यक्ष सुरेश जी जैन केकड़ी वाले, शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अध्यक्ष महावीर जी जैन बाजटा वाले द्वारा की गई। णमोकार लेखन में प्रथम पुरस्कार 50gm रजत माला, द्वितीय पुरस्कार 35gm रजत माला एवम तृतीय पुरस्कार 25gm रजत माला एवं 191 सांत्वना पुरष्कार वितरित किये गए। 10हजार से अधिक लेखन वालो को गुप्त

सज्जन द्वारा 5gm रजत सिक्के एवं 5000 से अधिक लेखन वालो को नेमीचंद जी, धर्मचन्द जी, नरेश कुमार जी सांडला वाले द्वारा सभी प्रतियोगी को 5-5gm रजत सिक्के पुरष्कार स्वरूप प्रदान किये गए। प्रतियोगिता में सर्वप्रथम आयुषी जैन सुपुत्री कमल कुमार जैन , द्वितीय प्रिया गोधा सुपुत्री पवन गोधा, तृतीय पुरस्कार श्रीमती सरोज जैन धर्मपत्नी मनीष जैन को प्राप्त हुआ।
अधिक जानकारी देते हुए बताया गया कि लगभग 12वर्षो से अधिक संचालित णमोकार महामन्त्र का पाठ मण्डल द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम में सैकड़ों साधर्मी जन ने हिस्सा लिया !

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *