आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ का सानिध्य-
राजस्थान जैन युवा महासभा का वार्षिक अधिवेशन, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण एवं पुनर्गठित जोनो का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न -26 झांकियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को किया पुरस्कृत
जयपुर
-जो वायु की तरह उड़ता है,वहीं युवा कहलाता है।आज उम्र से ज्यादा मन के युवा धर्म प्रभावना के कार्य कर रहें हैं। सत्य अहिंसा के बल पर भगवान महावीर ने पूरी दुनिया को जीत लिया है।आज युवा पीढ़ी फिसल रहीं हैं,उसे सभालनाना ज़रुरी है।ये उदगार आचार्य सुनील सागर महाराज ने भट्टारक जी की नसियां के तोतूका सभागार में राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर आयोजित वार्षिक अधिवेशन, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए।इससे पूर्व युवा महासभा के पदाधिकारियों द्वारा आचार्य श्री के पाद पक्षालन एवं जिनवाणी भेंट की गई। व दिगम्बर जैन युवा एवं महिला मण्डलों की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में
वार्षिक अधिवेशन, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर पुनर्गठित जोनो की कमेटियों का शपथग्रहण समारोह भी हुआ।
युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में रविवार को भट्टारक जी की नसियां के तोतूका सभागार में आयोजित इस आयोजन में मुख्य अतिथि गजेन्द्र जैन, प्रवीण जैन, विकास बड़जात्या वैशाली नगर वालें रहे। समारोह की अध्यक्षता दिगम्बर जैन मुनि संघ कमेटी के अध्यक्ष देव प्रकाश खण्डाका ने की। समारोह का दीप प्रज्जवलन युवा समाजसेवी कमल -सुधा सरावगी वह सभी अतिथियों ने किया।विशिष्ट अतिथि दिगम्बर जैन मुनि संघ कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश काला ‘मामाजी, समाजसेवी प्रदीप -निर्मला चूड़ीवाल निखार संस वाले थे।
ये मंत्र णमोकारा….. मंगलाचरण के बाद अतिथियों का युवा महासभा की ओर से ज्ञान चंद झांझरी, प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा, राकेश गोधा, मनीष बैद,अनिल छाबड़ा,रवि प्रकाश जैन,धीरज पाटनी,पूनम चांदवाड,रेखा पाटनी,राज कुमार बड़जात्या,सीए दिनेश जैन आदि ने तिलक,माला, दुपट्टा,शाल,साफा वह प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।
संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चंद झांझरी ने स्वागत उदबोधन दिया। प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा ‘ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सुगंध दशमी पर दिगम्बर जैन मंदिरों में सजाई गई 26 झांकियों तथा दसलक्षण महापर्व के दौरान चयनित 5 सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पुरस्कृत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ने अपने मन के उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं एवं महिला वर्ग को एक जुट रखने का कार्य राजस्थान जैन युवा महासभा कर रही है।पूरे राजस्थान में सभी जिलों व तहसीलों में युवा महासभा की शाखाएं खोलने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य संयोजक धीरज पाटनी ने रजत जयंती वर्ष समापन समारोह एवं रजत जयंती स्मारिका प्रकाशन की जानकारी दी।
श्री जैन के मुताबिक समारोह में विशिष्ट जोन पुरस्कार झोटवाड़ा सम्भाग एवं सांगानेर सम्भाग को दिया गया।विशिष्ट महिला मण्डल पुरस्कार जौहरी बाजार दिगम्बर जैन समिति को दिया गया। 24 घंटे लगातार बोलने वाले मोटिवेशनल स्पीकर सौरभ जैन एवं राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य मनोनीत होने पर सीए दिनेश जैन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरानलक्की ड्रा के माध्यम से दर्शकों कोकई पुरस्कार दिए गए। मंच संचालन मृदुला पाटनी, विनोद जैन कोटखावदा,रवि प्रकाश जैन ने किया।आभार महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने व्यक्त किया। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महा सभा के अंचल अध्यक्ष कमल बाबू जैन, रुपेन्द्र छाबड़ा, राजेश गंगवाल, राजीव जैन गाजियाबाद, डॉ शीला जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम समापन के बाद वात्सल्य सहभोज का सभी ने आनन्द उठाया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
