विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज  संघ का हुआ मंगल आगमन

धर्म

विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज  संघ का हुआ मंगल आगमन रामगंजमडी
दिनांक 5/01/2022 बुधवार को आचार्य नवरत्न सागर सुरीश्वरजी म.सा. के शिष्य  युवा हृदय सम्राट ,महामांगलिक प्रदाता, सुरिमंत्र आराधक ,जन जन की आस्था के केंद्र आचार्य देवेश परम पूज्य श्री विश्‍वरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा रामगंजमंडी आगमन  हुआ।  सभी भक्त  सुबह 8.30 बजे म.सा. की अगवानी हेतु पुलिस थाना चौराहा पर एकत्रित हुए। जहां भक्त जनों ने पूज्य गुरुदेव की मंगल आगवानी की वह जय जयकारो की गूंज के साथ बेंड बाजो के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते पूज्य गुरुदेव को श्वेताबर जैन मंदिर लाया गया मार्ग में जगह जगह भक्तो ने अपने आवास के बाहर गुरुदेव की अभूतपूर्व आगवनी की।

श्वेतांबर जैन मंदिर पहुचने पर भक्तो ने भाव भीनी आगवानी की। पूज्य गुरुदेव ने जिनालय के दर्शन किये व मूलनायक भगवान आदिनाथ की तीन परिक्रमा भी की। वही भक्तो के साथ प्रभु का मंगल गुणानुवाद किया। वह पल अलोकिक था। उपरान्त मंगल उद्बोधन  हुआ जिसमे सर्वप्रथम संघस्थ तीर्थरत्न सागर सूरीश्वर महाराज श्री ने कहा जगह जगह का चकाचोध का वातावरण बना हुआ है। आज का मानव भटकता जा रहा है। गलत संगति में  पढ़कर गलत राह पकड़कर अपने जीवन को व्यर्थ कर रहा है।उन्होंने कहा बडा पुण्य का संयोग होता है, जब गुरु के दर्शन होते है। गुरु की व्याख्या करते हुए कहा गुरु दर्शन के लिए प्यास जगाना जरूरी है। सोने की तरह शुद्ध होकर शुद्ध भाव होने पर ही परमात्मा की वाणी मिलती है। और उसी का कल्याण होता है। गुरु के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए। हम गुरु के प्रति कृतज्ञ रहे। एक दृष्टांत के माध्यम से उन्होंने गुरु की महिमा का महत्व भी समझाया। सभा के अंत मे पूज्य गुरुदेव ने भी अपना उदबोधन  दिया। व सभी को मंगल आशीष दी आप सभी को बता दे रामगंजमडी के भक्तो पर विशेष अनुकम्पा व आशीष है। इसी का पुण्य प्रताप है की पूज्य गुरूदेव का तीसरी बार नगर आगमन हुआ है।
6 जनवरी को दीक्षार्थी रिदम कोचर का निकाला जाएगा बरगोडा
गुरुवार की प्रातः बेला मे महिदपुर की  दीक्षार्थी बहन रिदम कोचर का श्वेताबर जैन मंदिर से श्री आदिनाथ श्वेताबर श्री संघ द्वारा बरगोडा नगर में निकाला जाएगा। इसके उपरान्त पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में श्रीसंघ की ओर से बहुमान किया जाएगा। महिदपुर की दीक्षार्थी रिदम कोचर 14 feb 2022 को पूज्य गुरुदेव मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज श्री के द्वारा महिदपुर में मंगल   दीक्षा दी जाएगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *