जयकारों के बीच हुआ मानव सेवार्थ वाहन लोकार्पण

धर्म

जयकारों के बीच हुआ मानव सेवार्थ वाहन लोकार्पण
जयपुर -30 सितम्बर -मानव एवं समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले कई सालों से कार्यरत जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति, जयपुर
को संस्कार उद्यम का सामान (खाद्य सामग्री) लाने व आमजन तक पहुचाने हेतु श्री दिगम्बर जैन नसियां, दीवान उदयलाल जी ट्रस्ट, जयपुर द्वारा उपलब्ध करवाई गए लाॅडिंग वाहन का लोकार्पण शुक्रवार को एक सादा समारोह में हुआ।
समिति की अध्यक्ष डॉ शीला जैन ने बताया कि एस. एम. एस. हाॅस्पिटल के सामने स्थित दीवान जी की नसियां में जयकारों के बीच प्रातः 8.30 बजे हरी झंड़ी दिखाकर वाहन का लोकार्पण श्री दिगम्बर जैन नसियां, दीवान उदय लाल जी ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल दीवान तथा मंत्री सुधांशु कासलीवाल द्वारा किया गया | इस मौके पर एडवोकेट पूनम चन्द शाह, अशोक बख्शी,श्रीमती ऋतु कासलीवाल, डॉ शीला जैन, पुष्पा सोगानी,तरुणा संघी सहित बड़ी संख्या में समिति की सदस्याएं तथा दीवान जी की नसियां की प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

समिति की मंत्री पुष्पा सोगानी ने बताया कि महिला समिति द्वारा फरवरी 2000 से अर्थात पिछले 22 वर्ष से संस्कार उद्यम संचालित किया जा रहा है। इस संस्कार उद्यम में सभी प्रकार की शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री निर्मित की जाती है | इसके साथ ही समिति द्वारा जन सेवार्थ कई कार्य किए जा रहे हैं। लोकार्पण से पूर्व

भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। इस मौके पर विश्व शांति प्रदायक णमोकार महामंत्र का 9 बार सामूहिक उच्चारण किया गया। डॉ शीला जैन ने दीवान उदय लाल ट्रस्ट एवं दीवान जी की नसियां कमेटी का वाहन उपलब्ध करवाने हेतु समिति की ओर से आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन मंत्री पुष्पा सोगानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *