विद्योदय जैन युवा महासंघ के भाई अजय जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन हेतु भोपाल से शिरपुर महाराष्ट्र की पैदल यात्रा के लिए रवाना*

धर्म

*विद्योदय जैन युवा महासंघ के भाई अजय जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन हेतु भोपाल से शिरपुर महाराष्ट्र की पैदल यात्रा के लिए रवाना*
भोपाल
-भोपाल से शिरपुर (महाराष्ट्र) की ओर भोपाल गुरु दर्शन और गुरु आशीष पाने राजधानी भोपाल के युवक पैदल पदयात्रा कर रहें है।।

 

जी हां गुरुभक्ति की डोर से जुड़ा एक नवयुवक अजय जैन बाग उमराव दुल्हा निवासी विद्योदय जैन युवा महासंघ का सक्रिय कार्यकर्ता, सच्चे देव शास्त्र गुरू, परम मुनि व आर्यिका माताजी भक्त, सामाजिक व जुझारू युवा है, अपने हृदय में गुरुदर्शनो की तीव्र आशा लिए हाथों में जिनशासन की प्रभावना रूप संकल्प का ध्वज थामे शिरपुर महाराष्ट्र तक यात्रा करेगा।

 

 

सचमुच अपने आप मे अदभुत है विद्योदय जैन युवा महासंघ के उपाध्यक्ष इंजीनियर सौरभ जैन ने बताया दिगम्बर जैन मंदिर उमराव दुलहा भोपाल से श्री अंतरिक्ष पारसनाथ शिरपुर (महाराष्ट्र) में विराजमान आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की दर्शनाभिलाषा से पैदल वंदना प्रारंभ करी।।

 

ज्ञात हैं कि यह वही युवा है जिसने पिछले वर्ष 2021 में भोपाल से जबलपुर तक की पैदल यात्रा करके अपनी गुरुदर्शन की तीव्र अभिलाषा को पूर्ण किया था। यह जानकारी अंशुल जैन प्रवक्ता ने हमसे साँझा की

 

भक्ति का जुनून क्या नही करा पाता
दिन हो या रात बस चल पड़ता चल पड़ता
गुरु चरणों के दर्शन हेतु पैदल ही चल पड़ता
इनके पुण्य साहस को कोटिश नमन

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *