अशोक पाटनी (आर.के.मार्बल ग्रुप) के साथ किशनगढ़ समाज ने आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के चरणों मे पंचकल्याणक हेतु किया पुनः निवेदन

धर्म

अशोक पाटनी (आर.के.मार्बल ग्रुप) के साथ किशनगढ़ समाज ने आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के चरणों मे पंचकल्याणक हेतु किया पुनः निवेदन
श्री महावीर जी
वात्सलय वारिधि आचार्य श्री 108 वर्धमान साग़र महाराज के जन्म महोत्सव के आयोजन में सकल दिगम्बर किशनगढ़ समाज ने पंच कल्याणक के लिए पुनः निवेदन किया।

 

आपको बता दे पहले यह पंचकल्याणक फरवरी 2023 में होना निश्चित हुआ था। व मार्च 2023 में होना था।आचार्य श्री की प्रेरणा एवम उपदेश से अब दोनों मंदिर कमेटी एक ही संयुक्त पंच कल्याणक हेतु निवेदन किया।

 

 

वात्सल्य वारिधि आचार्य गुरुवर वर्धमान सागर जी महाराज सानिध्य में मदनगंज किशनगढ़ में भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव दिनांक* 22 जनवरी2023 से 27 जनवरी 2023 को होगा
यह रहे शामिल


इस अवसर पर श्री मुनिसुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल, आर के मार्बल परिवार से अशोक कुमार पाटनी, सुभाष बड़जात्या दिलीप कासलीवाल, गौरव पाटनी, संजय पापड़ीवाल, विमल पाटनी, सुरेंद्र दगड़ा, राजकुमार दोषी, मुकेश जैन शामिल रहे।
राजेश पंचोलिया
वात्सलय भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *