मोती कटरा जैन मंदिर में मनाया गया आचार्य विमल सागर जी महाराज का 107 वां जन्म जयंती महोत्सव

आगरा
शनिवार को आगरा के मोती कटरा स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर तार की गली मोती कटरा में वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर जी महाराज का 107 वी जन्म जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गयी।
| जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम श्री 1008 संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मोती कटरा से वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें मोती कटरा स्कूली बच्चों के साथ सैकड़ों भक्त आचार्य श्री की पालकीयात्रा में नृत्य करते हुए चल रहे थे| पालकी यात्रा तार की गली मोती कटरा जैन मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने गुरुसंघ के सानिध्य में आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान करके अभिषेक क्रिया|
इसके बाद विनयाजलि सभा का आयोजन भी हुआ| इसके पश्चात आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज का मंगल उद्बोधन भी हुआ| कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल के द्वारा किया गया| मीडिया प्रभारी शुभम जैन आगरा ने बताया की इस दौरान राकेश जैन परदेवाले,अमित सेठी,राजेंद्र जैन अजीत जैन,विवेक जैन,अनंत जैन,पंकज जैन,पवन जैन, नरेंद्र गोधा,हुकम जैन,अंकित जैन दीपक जैन,विजय जैन,शुभम जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज मोती कटरा के भक्त एवं आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के गुरुभक्त बड़ी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए|
–
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
