मोती कटरा जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में विमल विधान का हुआ आयोजन*

धर्म

*मोती कटरा जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में विमल विधान का हुआ आयोजन*

आगरा
शुकवार को आगरा के मोती कटरा स्थित श्री 1008 संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में वात्सल्य रत्नाकर आचार्य विमल सागर जी महाराज का 107 वी जन्म जयंती समारोह के अवसर पर आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में विमल विधान का आयोजन किया गया| जिसमें भक्तों ने कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया| इसके बाद भक्तों ने विधानाचार्य के कुशल निर्देशन में मंत्राेच्चारण के साथ श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित करते हुए विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की|

 

 

 

आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज का मंगल उद्बोधन भी हुआ| साय 7:00 बजे से जिनेंद्र प्रभु की मंगल आरती एवं कटोरी में सागर नाटक का मंचन भी किया गया| मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक 17 सितंबर दिन शनिवार को श्री 1008 संभवनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मोती कटरा से प्रात: 9:00 बजे से पालकी यात्रा निकाली जाएगी| इस अवसर पर राकेश जैन परदेवाले,अशोक जैन,अजीत जैन,विवेक जैन,अनंत जैन, पंकज जैन सुनील जैन पवन जैन, हुकम जैन,दीपक जैन,ऋषभ जैन,विजय जैन,शुभम जैन,डॉली जैन,पायल जैन,अर्चना जैन चिंतामणि जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज मोती कटरा के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *