आचार्य श्री विधासागर सर्किल पर संयम कीर्ति स्तम्भ का होगा निर्माण

धर्म

आचार्य श्री विधासागर सर्किल पर संयम कीर्ति स्तम्भ का होगा निर्माण*लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम् बिरला जी की उपस्थिति में विधायक संदीप शर्मा ने समाज को सौंपा पत्र विद्यासागर महाराज के 50वें आचार्य पदारोहण की बेला में स्वर्ण जयंती महोत्सव की बेला में नववर्ष की पूर्व बेला पर की घोषणा                               कोटा 31 दिसम्बर
..संत शिरोमणी आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के 50वें आचार्य पदारोहण की बेला में देश में स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।सकल दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जनरल मर्चेंट्स एसोसिएशन कोटा अध्यक्ष राकेश जैन ‘मड़िया’ ने बताया कि आचार्य श्री विधासागर सर्किल पर संयम कीर्ति स्तम्भ के निर्माण के लिये नववर्ष की पूर्व बेला पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की उपस्थिति में विधायक संदीपजी शर्मा ने सकल दिगम्बर जैन समाज कोटा के समाजबंधुओ को दस लाख रुपए की अनुशंसा का पत्र सौंपा।
आचार्यश्री की प्रेरणा से सर्वसमाज के करोड़ों बंधु सदमार्ग पर चलते हुए अपना और समाज का कल्याण कर रहे हैं बिरला।
इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि आचार्यश्री की प्रेरणा से सर्वसमाज के करोड़ों बंधु सदमार्ग पर चलते हुए अपना और समाज का कल्याण कर रहे है।
मुझे स्वयं को कई बार आचार्य श्री के दर्शन का लाभ मिला हे और मैंने उनके कार्यों को नज़दीक से देखा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आचार्यश्री ने आध्यात्मिक पदयात्रा में
लगभग 50000 किलोमीटर में धर्म पताका को फहराते हुए जैनदर्शन को सर्वसमाज के सामने उपस्थित किया है। उन्होनें कहा गोवंश की दुर्दशा देख आचार्य श्री ने देश मे 75 गौशालाएं खोली। जिनमें 1 लाख से अधिक गोवंश संरक्षण प्राप्त कर रहा है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी प्रेरणा से देश में पांच स्थानों पर प्रतिभा स्थली गुरूकुलों का निर्माण हुआ है , चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में भी आचार्य के प्रयास अग्रणी हैं।
सकल दिगम्बर जैन समाज के महामंत्री विनोद जैन टोरडी ने बताया कि इस अवसर पर 50वें पदारोहण दिवस पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष कवर और कैंसीलेशन सील को लोकसभा अध्यक्ष एवं विधायक संदीप शर्मा को भेंट किया गया। इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि यू॰आई॰टी॰ द्वारा संयम कीर्ति स्तम्भ के निर्माण के लिये विधायक कोष से दस लाख रुपए की अनुशंसा करते हुए आचार्य श्री विधा सागर सर्किल पर संयम कीर्ति स्तम्भ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करवाया गया है।
इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज कोटा के अध्यक्ष विमल जैन नांता कार्याध्यक्ष प्रकाश बज , विमल जैन वर्धमान महामंत्री विनोद जैन टोरडी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश जैन (मडिया ) विरेंद्र आदिनाथ , अनिल जैन ठोरा ,राजेश जैन मंगलम , संजय जैन निर्वाण युवा अध्यक्ष विजय जैन ,योगेश जैन सिंघम , दीपक जैन डीसीएम , सौरभ जैन , सुरेश जी जैन , कमलेश सांवला , उत्सव बड़जात्या सहित कई समाजबंधु उपस्थित थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *