अतिशय क्षेत्र कैथूली मनाया गया तीर्थंकर प्रभु के जन्म व तपकल्याण महोत्सव

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथूली मनाया गया तीर्थंकर प्रभु के जन्म व तपकल्याण महोत्सव
कैथूली
मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले में विराजित अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान के समक्ष्य कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए सूक्ष्म रूप में मूलनायक श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का जन्मकल्याण एवं देवाधिदेव श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस महामहोत्सव के पावन पुनीत अवसर पर मूलनायक चैतन्य चमत्कारी चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक व शान्तीधारा की गयी। जिसमे प्रथम अभिषेक एवं प्रथम शांतिधारा करने का परम सौभाग्य गणमान्य श्रेष्ठी माता श्री संतोष बाई, भामाशाह श्रीमान सुरेश कुमार, रेखा,प्रीति, अंकित, अनायशा, प्राची, अंकित, सिद्धार्थ पूजा जी बाबरिया (दौतड़ा वाले) समस्त परिवार रामगंजमंडी ने प्राप्त किया। एवं द्वितीय अभिषेक एवं द्वितीय शांतिधारा करने का परम सौभाग्य श्रीमान हुकुमचंद, चंदनबाला रितेश, कल्पना, जैनी, रैनी, रचित ठाई समस्त परिवार (भानपुरा वाले) रामगंज मंडी निवासी ने प्राप्त किया।
इस आयोजन की बेला में भक्तिभाव के साथ श्रेष्ठि परिवार के द्वारा श्री पार्श्वनाथ महामंडल विधान का आयोजन भी बड़ी धूमधाम से किया गया। इस आयोजन में श्रीमान आकाश जी विधानाचार्य, विकास जी शास्त्री, हेमंत जी शास्त्री का सहयोग रहा। व कर्मचारी प्रेमचंद, निलेश जैन मोजूद रहे

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *