मोती कटरा जैन मंदिर में हुआ वाषिक कलशाभिषेक एव क्षमावाणी पर्व का आयोजन**

धर्म

**मोती कटरा जैन मंदिर में हुआ वाषिक कलशाभिषेक एव क्षमावाणी पर्व का आयोजन**

**आगरा**

 

 

आज बुधवार को श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर हनुमान चौराहा मोती कटरा में बुधवार को आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें भक्तों ने पंचकल्याणक पूजन करने के बाद जलयात्रा निकाली गई जो पटेल नगर,बड़ा जैन मंदिर, मोती कटरा चौराहा होती हुई| श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचने पर कलशाभिषेक भी हुआ|

मंदिर मे संगीतकार के भजनों पर भक्तों ने भाव- विभोर होकर नृत्य किया| मुनि श्री ने अपनी अमृतवाणी मे कहा कि शब्द दीन हीन में जोश भर देते है| शब्द शांत भी कर देते है|शब्दों में बहुत ताकत है|शब्द ही वाणी और वीणा बन जाते हैं|और शब्द ही बांसुरी बना देते है|शब्द जीवन बदल सकते हैं|

शब्द बदल दो अपने आप दुनिया बदल जाएगी| शाम को श्री जी की 108 दीपों से संगीतमय मंगल आरती की गई| मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य विमलसागर जी महाराज का जन्म जयंती समारोह 16-17 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा| इस अवसर पर महावीर जैन,महेशचंद जैन जयंती जैन, अजीत जैन,अरुण पाटनी,अनंत कुमार जैन,रविंद्र कुमार जैन, पुनीत जैन समस्त मोती कटरा जैन समाज के लोग मौजूद रहे|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *