सिरोंज में 32 वर्ष पूर्व हुई थी विराजमान बाहुबली भगवान की प्रतिमा

धर्म

सिरोंज में 32 वर्ष पूर्व हुई थी विराजमान बाहुबली भगवान की प्रतिमा
सिरोज
भगवान बाहुबली की प्रतिमा 32 साल पहले विराजमान हुई थी।यह इतिहास हमसे सांझा किया श्री राकेश जैन सिरोंज निवासी ने उन्होंने बताया सन 1989 के बाद आज पुनः त्रिमूर्ति मंदिर में बाहुबली भगवान की एक नवीन प्रतिमा विराजमान की गई।
विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की आदिनाथ भगवान और भरत भगवान जी की प्रतिमा मुनि श्री अभय सागर जी के ससंघ सानिध्य में सिरोज चातुर्मास के समय हो गई थी।
बाहुबली भगवान जी की मूर्ति बनकर अभी 4 दिन पूर्व ही आयी थी। ओर मुनि पुंगव 108 सुधासागर जी का सानिध्य मिला। औऱ उच्चासन पर विराजमान किया गया। पूरे भारत वर्ष में ऐसा त्रिमूर्ति मंदिर कही नही है।

जिसमे आदिनाथ भगवान पद्मासन में ओर भरत बाहुबली खड़े आसन में है। हजारों की संख्या में लोगो का तांता लगा हुआ था।सब जगह जयकारो की गूंज हो रही थी।
इतिहास को आगे सांझा करते हुए आगे बताया सन 1989 में सिरोज नगर में जो पंचकल्याणक हुए थे। उसमे मुनि श्री के साथ साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी भी मात्र 9 दिन में कुंडलपुर से सिरोज आये थे। ओर मुनि श्री सुधा सागर जी ने आगवानी की थी।
आज मुनि श्री द्वारा त्रिकाल चोवीसी बानाने का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ और 31 कलस में 7 नामो की घोषणा भी हुई
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *