जिनमंदिर से अष्टधातु की 66 किलो की छह मूर्तिया व चांदी के सिंहासन चोरी
परतापुर
आदिनाथ कॉलोनी मंदिर जी मे चोरी से पुरे जैन समाज को भारी ठेस पहुँची है ।मंदिर जी से बहुत कीमती सामान भी गायब हुआ। साथ भगवान कुछ प्रतिमाये भी चोरी हुई। जिसमे अष्टधातु की 66 किलो की छह मूर्तिया व चांदी के सिंहासन है। वही परतापुर गढ़ी जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। लगभग 13 लाख से भी अधिक कीमत का सामान चोरी की बात कही जा रही है। वही मौके पर आए एसपी राजेश कुमार मीणा, एसडीएम हनुमान सिंह राठौड़, औऱ डिप्टी सूर्यवीर सिंह पहुंचे। समाजजनों ने अधिकारीयो से कहा जो मूर्तियों ले गए है। वह हमे हर हाल में वापिस मिलना चाहिए। यह हमारी आस्था का विषय है। क्योंकि समाज का व्यक्ति दर्शन किए बिना चाय तक नही पीता। एसडीएम ने सभी को जल्द मूर्तिया वापस आने का भरोसा सभी को दिलाया। समस्त वहा लगें ccफुटेज 18 कैमेरे बन्द थे। वही सायरन भी बन्द पाया गया। जिससे जांच में काफी मुश्किल आयी। वही इस स्थान पर दो बार पूर्व में भी ऐसी कोशिश की जा चुकी है। समाजजनों ने यह चेतावनी तक दे डाली है अगर 8 दिन में इस चोरी का खुलासा नहीं होगा 72 गावो में रहने वाले सभी समाजजन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
