पुण्यवान को ही मिलता हैं त्याग तपस्या करने का सौभाग्य-स्वस्ति भूषण माताजी

जयपुर
-श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में आयोजित दस दिवसीय श्रावक संस्कार साधना शिविर में त्याग, तपस्या, व्रत,उपवास करने वाले 16 तपस्वियों का क्षेत्र कमेटी एवं चातुर्मास कमेटी की ओर से सम्मान किया गया। इस मौके पर तपस्वियों की बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
चातुर्मास कमेटी के मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया एवं उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इस मौके पर आयोजित धर्म सभा में माताजी ने प्रवचन में कहा कि पुण्यवान व्यक्ति को ही व्रत उपवास एवं त्याग तपस्या करने का सौभाग्य मिलता है। माताजी ने सभी व्रतियों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ब्रह.प्रियंका दीदी,पं.अनिल शास्त्री, क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सुधीर जैन, मंत्री हेमन्त सोगानी, चातुर्मास समिति के कार्याध्यक्ष अशोक जैन नेता, स्वागताध्यक्ष महेश काला,
मुख्य समन्वयक रमेश ठोलिया , माणक ठोलिया,समन्वयक चेतन जैन निमोडिया, जे एम जैन, सुबोध चांदवाड,दीपक बिलाला,अजय बड़जात्या, सुनील बख्शी, आलोक मित्तल,दीपक बोहरा,
जिनेन्द्र जैन जीतू, राजीव लाखना,मनोज सोनी , पुष्पा सोगानी आदि उपस्थित थे।
क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं मंत्री हेमन्त सोगानी के अनुसार पदमपुरा में माताजी के सानिध्य में शनिवार को मंदिर प्रांगण से
प्रात: सभी त्यागी तपस्वियों की बग्घी में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के समापन पर धाडूका भवन में सभी त्यागी व्रतियों का सामूहिक महापारणा करवाया गया।महा पारणा चांदी के बर्तनों में करवाया गया। पूरा सभागार भगवान पद्म प्रभ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
चातुर्मास कमेटी के मंत्री जे एम जैन के अनुसार रविवार को प्रातः भगवान पद्म प्रभ के अभिषेक,शान्ति धारा के बाद माताजी के मंगल प्रवचन होंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
