विशुद्ध नगरी झांतला में धूमधाम से मनाया जा रहा पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व

धर्म

विशुद्ध नगरी झांतला में धूमधाम से मनाया जा रहा पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व
झांतला

दिगंबर जैन समाज के द्वारा तप और आराधना का पर्व दशलक्षण महापर्व विशुद्ध नगरी झांतला में 31 अगस्त से 9 सितंबर तक आदरणीय विमल भय्या जी पन्ना वालो के सान्निध्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमे प्रातःकाल की बेला में श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा,पूजन विधान की क्रियाएं चल रही है ,दोपहर में भय्या जी के द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वाचन और हिंदी अनुवाद किया जा रहा है, रात्रि में भय्या जी के द्वारा दश धर्म पर प्रवचन किया जा रहा है।6प्रवचन से पूर्व प्रतिक्रमण और दश धर्म की माला का जाप्य भी हो रहा है।
पर्यूषण महापर्व का मुख्य आकर्षण धर्म नगरी झांतला में युवा परिषद द्वारा 6नित्य मंगल आरती शोभायात्रा का आयोजन हो रहा है जिसमे महापर्व के 10 दिनों में अलग अलग परिवार को पुण्यार्जक बनाया गया है। पुण्यार्जक परिवार के सदस्यों को रथ पर बिठाकर पूरे नगर का भृमण करके मंदिर जी मे जाकर नृत्य संगीत के साथ श्री जी की महाआरती बहुत ही धूमधाम से की जा रही है। इससे पूरे नगर का वातावरण धर्ममय हो गया है।
आरती शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण में बैंड बाजे ,रथ, घोड़ी पर ध्वजवाहक,दिव्य घोष और ड्रोन के माध्यम से वीडियो शूटिंग की जा रही है।
इस बार के पर्यूषण पर्व में युवा परिषद द्वारा धर्म की महती प्रभावना की जा रही है जो कि युवाओं को धर्म से जोड़ने की लिए सहायक सिद्ध हो रही है।
संजय जैन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *