दिगम्बर जैन नसियां अमीर गंज टोंक में पर्यूषण महापर्व पर्व पर उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की

धर्म

दिगम्बर जैन नसियां अमीर गंज टोंक में पर्यूषण महापर्व पर्व पर उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की

फागी संवाददाता राजाबाबू गोधा

टोंक

श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई जिसको लेकर मंदिरों में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही
समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने मिडिया के प्रवक्ता राजाबाबू गोधा को बताया की इस दौरान प्रातकाल अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात नित्य नियम पूजा की गई, जिसमें आदिनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान चौबीसों भगवान, दशलक्षण की पूजा बड़े भक्ति भाव से श्रद्धालुओं ने की
पंडित प्रमोद कुमार जी शास्त्री एवं भैया अमन जैन सांगानेर ने “उत्तम क्षमा” धर्म के बारे में बताते हुए कहा उत्तमक्षमा धर्म हमारी आत्मा को सही राह खोजने में और क्षमा को जीवन और व्यवहार में लाना सिखाता है जिससे सम्यक दर्शन प्राप्त होता है सम्यक दर्शन वो चीज है जो आत्मा को कठोर तप त्याग को कुछ समय की यातना सहन करके परम आनंद को पाने का प्रथम मार्ग इस दिन सबको क्षमा सबसे क्षमा बोला जाता है
इसी तरह बड़ा तख्ता जैन मंदिर में भी अभिषेक, शांतिधारा, नित्यम नियम पूजा अर्चना की गई
शाम की बेला में आरती, प्रशन मंच, स्वाध्याय का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *