दहमी कलां मे भव्य मंदिर शिखर समारोह का हुआ आयोजन
दहमी कलां

दहमी कलां में आचार्य नवीननंदी गुरुदेव के पावन सानिंध्य मे प्राचीन दिगंबर जैन ऋषभदेव मंदिर, दहमी कलां मे मंदिर के शिखर का शिलान्यास समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ। जैन समाज के मिडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा को
ट्रस्ट के मंत्री प्रमोद बाकलीवाल के द्वारा ज्ञात हुआ कि शिलान्यास मुख्य शिखर निर्माण के पुण्यार्जक बरकत नगर जयपुर निवासी श्रावक रत्न श्रेष्ठी श्री चक्रेश जैन- श्रीमती चेतना जैन परिवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जी के अभिषेक, महाशांतिधारा, पूजन से आरंभ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने बताया विधि विधान का संपूर्ण कार्यक्रम डा. पंडित विमल कुमार जैन शास्त्री प्रतिष्ठाचार्य द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे भक्तों ने स्वर्ण रजत , ताम्र शिलाओं से शिखर का शिलान्यास किया।
इसमें प्रमुख भागचंदजी, अरूण शशि जी रेवड़ी वाले, सतीशजी रवि जी गंगवाल, भंवरी जी काला,सुनील जी गंगवाल, राजकुमार खंडाका, गौरव शुभी देव नगर,प्रमोद प्रिया, प्रशांत बाकलीवाल, प्रदीप पाटनी, सतीश मंजु कासलीवाल थे । इस भव्य कार्यक्रम मे जयपुर, बगरू, साझरिया,गुढा, बेरसल, ठीकरिया,झोटवाडा, मानसरोवर, बरकत नगर, निर्माण नगर, तारों की कूट, भांकरोटा आदि के भक्तों ने भाग लेकर पुण्यार्जन प्राप्त किया।इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्राचीन ऋषभ देव चैनल पर प्रशांत बाकलीवाल द्वारा किया गया।
संकलंन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
