फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के 11 वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मनाया मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व साधु संतों की रक्षा के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

Uncategorized

फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन धर्म के 11 वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मनाया मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व साधु संतों की रक्षा के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया


फागी
फागी कस्बे सहित परिक्षेत्र के चकवाडा, सुल्तानिया, चोरू, नारेड़ा, मंडावरी,मेंदवास, नीमेडा सहित परिक्षेत्र के सभी जिनालयों में जैन समाज ने जैन धर्म के 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक हर्षोल्लास से मनाया, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि इससे पूर्व प्रातः आदिनाथ जिनालय,बीचला मंदिर,मुनिसुव्रतनाथ मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर, चंद्रप्रभु नसियां सहित कस्बे के सभी जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा, अष्ट द्रव्यों से पूजा के बाद भगवान श्रेयांसनाथ नाथ का विभिन्न मंत्रोचारणों के द्वारा सामूहिक रूप से जयकारों के साथ मोक्ष कल्याणक का लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम समाजसेवी सोहनलाल झंडा ने अवगत कराया कि आज यह पर्व धर्मावलंबियों द्वारा साधु संतों , जिनवाणी तथा जैन धर्म की रक्षा के लिए संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाता है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा ने अवगत कराया कि श्रावण शुक्ला पूर्णिमा के दिन राजा बलि द्वारा हस्तिनापुर में 700 साधु-संतों पर अत्याचार किए थे ।इस अत्याचार एवं उपसर्ग को महामुनि विष्णु कुमार ने ब्राह्मण का रूप धारण कर दूर किया था, उन्होंने साधु-संतों को आहार करवा कर स्वयं ने आहार किया था ,इसलिए इस दिन जैन धर्मावलंबी रक्षाबंधन के पर्व को प्रतिवर्ष साधु संतों की रक्षा के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हैं।

उक्त समय समाज के कपूर चन्द- नला,मोहनलाल झंडा, महावीर कठमाणा,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, सोभागमल धाबड़

धींगा,राजाबाबू गोधा, रमेश बजाज,फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर जैन, सुकुमार झंडा, हनुमान कलवाड़ा,महावीर बजाज,केलास कासलीवाल, महावीर मोदी, राजेंद्र मोदी,जीतू कासलीवाल , मनीष गोधा, महेंद्र गोधा,पवन मोदी,जीतू मोदी, अशोक मोदी,तथा त्रिलोक पीपलू सहित महिला मंडल की शोभा झंडा, आशा बजाज, आशा मोदी, सुशीला झंडा ,रेखा झंडा ,विमला मोदी, विश्वलता बजाज,कमला कासलीवाल सहित समाज के सभी श्रावक श्राविकाओं ने सहभागिता निभाते हुए पुण्यार्जन प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *