श्रेष्ट कालेज आज भी सरकारी कालेज हैं- कैरियर काउन्स्लर रीतेश जैन
आगरा
आज रविवार को भारतीय जैन संगठना ( BJS) आगरा की ओर से एम डी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत आगरा के आचार्य शान्तिसागर सभागार मे व बाह( आगरा) के एन डी जैन इन्टर कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रमो मे दिल्ली से पधारे जाने माने कैरियर काउन्सलर श्री रीतेश जैन ने बताया कि आज हर तरफ मीडिया मे भारत के टौप कालेजों की सूची जारी कर अधिकतर प्राइवेट मंहगे कालेजों को सूची मे डाला जाता है,

जबकि हकीकत यही है कि आज भी सरकारी कालेजो का कोई जोड नहीं है,इनमे बेस्ट फैकल्टी मिलती है और बहुत कम खर्च लगता है| उन्होंने इसके लिये NIRF की रेटिंग से जानकारी लेने की सलाह दी! उन्होंने बताया कि इन बेहतरीन कालेज जैसे डी यू, जे एन यू, एल एस आर, ए एम यू, बी एच यू मे दाखिले के तरीके अब बदल गये हैं, इनमे एडमीशन लेने के लीये CUET ( कौमन युनिवर्सिटी एन्टरैन्स टैस्ट) मे भाग लेना होता है, जो कि पूरे भारत के टॉप के सरकारी कालेजों मे एडमीशन हेतु हर जिले मे यह एक्जाम आयोजित होता है!

यह टैस्ट साल मे दो बार ग्यारवी या बारहवीं के बाद विद्यार्थी दे सकता है व छात्र ने जो सब्जेक्ट ले रखे है उन्है मिलाकर इंग्लिश व जनरल एबिलिटी विषयो पर तैयारी रखनी होती है, यू जी सी के हाईस्कूल, इन्टर के प्राप्त अंक मात्र 40% तक भी काफी हैं| उन्होने विद्यार्थियो से कहा कि कैरियर प्लानिंग अपनी रुचिनुसार करें न कि माता पिता का स्वप्न पूरा करने के लीये अथवा पीयर प्रैशर मे! उन्होने विद्यार्थियो को बडे स्वप्न देखने को कहा, बाबू नही अफसर बने, या फिर नौकरी लेने वाले नही नौकरी देने वाले बने! अच्छे कैरियर के लीये मैथमेटिक्स का चुनाव अवश्य करें| इस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन आगरा जैन समाज के सुनील जैन ठेकेदार, अनन्त जैन,पन्नालाल जैन बैनाडा, निर्मल जैन( ट्रस्टी जैन बोर्डिंग), मनोज कुमार जैन बाकलीवाल, चौधरी गौरव जैन,शरद चौरणीया, कुमार मंगलम जैन,अरुण जैन आदि ने किया| मंगलाचरण BJS महिल विंग कि टीम की श्रीमती प्रीती जैन,अन्जना जैन आदि ने किया| इस कार्यक्रम का कुशल संयोजन BjS के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जैन जिला महामन्त्री अंकेश जैन ने कीया,व्यवस्थाओं मे सहयोग समकित जैन,मंशा जैन,दीक्षा जैन,संकल्प जैन,शुभम जैन आदि ने संभाली| बाह कार्यक्रम मे कालेज मैनेजमैन्ट के श्री अरुण जैन रपरिया जी,सुशील जैन CA, विनोद जैन सतीश चन्द जैन आदि उपस्थित रहे|
मीडिया प्रभारी शुभम जैन से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
