स्वस्ति भूषण माताजी के मंगल विहार में उमड़े श्रद्धाल माताजी का मंगल विहार जयपुर की ओर

धर्म

स्वस्ति भूषण माताजी के मंगल विहार में उमड़े श्रद्धाल
माताजी का मंगल विहार जयपुर की ओर
निवाई
23 दिसम्बर


गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का गुरुवार को अग्रवाल जैन मंदिर से जयपुर के लिए मंगल विहार हुआ। माताजी विहार करते हुए मुंडिया पहुंची जहां जैन समाज के सुशील जैन, विष्णु बोहरा,नवरत्न टोंग्या, विमल जौंला, राकेश संधी, सुनील भाणजा, मोहनलाल चंवरिया, पार्षद नितिन छाबड़ा,
दिनेश सोगानी एवं महावीर प्रसाद जैन मुंडिया सहित अनेक श्रद्धालुओ ने माताजी का पादप्रक्षालन किया। वहां पहुचने पर आर्यिका माताजी द्वारा शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवयुवको को अष्टमी एवं चतुर्दशी उपवास को लेकर प्रकाश डाला। इसके बाद संगीतकार गायक अजीत काला विमल जौला राकेश संघी द्वारा चरणों में झुका है माथा गुरु मां दे दो एक चौमासा सहित अनेक भजन गाकर गुरु मां को भाव भीनानिवेदन किया।


जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि इससे पूर्व अग्रवाल जैन मंदिर में माताजी के मंगल विहार की बेला से पूर्व शांतिसागर पाठशाला के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजन मे भजन गायिका कोमल जैन ने मंगलाचरण किया। जिसमें प्यावडी़ वाले चन्द्र प्रभु का भजन की मधुर स्वर लहरियों मे प्रस्तुति दी। जिस पर श्रद्धालुओं की तालियां खूब बजी। साथ ही भजन गायिका कोमल जैन ने माताजी को श्री फल समर्पित किया,व आशीर्वाद लिया। इस दौरान जैन समाज द्वारा कोमल जैन का अभूतपूर्व स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अनुष्ठानकर्ता कपिल जैन इन्दौर ने किया।
वही मंगल विहार की बेला में निवाई नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने माताजी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अनिल भाणजा, नितिन छाबड़ा, मनोज पाटनी, सुनील भाणजा,अजीत काला, नवरत्न टौंग्या, राजेश बनेठा, हर्षित संघी, मनीष झिलाय, राहुल बोहरा, मोहन लाल चवरियां, महेन्द्र सारसोप, यश संघी, अविनाश कासलीवाल, संजय बडा़गांव, अशोक भाणजा, पारस प्रेस, व नीरा जैन, शकुंतला भाणजा,हेमा बनेठा, पिंकी कठमाणा, ममता बोहरा, अर्चना नानेर, सावित्री जैन, बीना सोगानी, पूजा बोहरा, सहित सेकडों श्रद्धालु मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *