भरतेश्वर मति माताजी ससंघ का वर्षायोग2022 कलश स्थापना समारोह दुर्गापुरा में सम्पन्न
जयपुर –
– गणिनी आर्यिका श्री 105 भरतेश्वरमति माताजी का वर्ष 2022 का पावन मंगलमय वर्षायोग की कलश स्थापना समारोह दुर्गापुरा में शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे से विधिवत प्रारंभ हुआ।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ व मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि मंगल कलश स्थापना पर समस्त धार्मिक क्रियाओं के साथ साथ ध्वजा रोहण गुलाब चंद – कंचन देवी जैन गंगवाल, पांडाल उद्धघाटन, चित्र अनावरण व दीप प्रज्जवलन जी सी जैन- विशल्या देवी जैन बड़जात्या ने किया। पाद प्रक्षालन छोटेलाल प्रकाशी देवी पांड्या परिवार, शास्त्र भेंट सुनील कुमार जैन- माया जैन संगही, वस्त्र भेंट सुनीता सीमा पांड्या, चांदमल मनोज कुमार जैन बाकलीवाल श्योपुर, कांतिलाल अमृत लाल जैन शाह विजय नगर गुजरात ने किये। भोजन पुण्यार्जक परिवार शिखर चन्द म़नोज कुमार जैन कासलीवाल साईवाड़ वाले थे ।सभी पुण्यार्जक परिवार जन का ट्रस्ट द्वारा तिलक माल्यार्पण एवं दुपट्टा पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया।

भगवान चंद्रप्रभु, आचार्य विमल सागर, आचार्य भरत सागर को अर्घ्य ट्रस्ट द्वारा, बाहर से पधारे धर्मानुरागी द्वारा, जयपुर की विभिन्न कालोनियों से आए भक्तगण द्वारा अर्घ्य समर्पित किये गये । अष्ट द्रव्य से श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्रप्रभु महिला मंडल दुर्गापुरा द्वारा विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में संगीत के साथ नृत्य करते हुए गणिनी आर्यिका श्री 105 भरतेश्वरमति माताजी की पूजा की गई ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने माताजी से आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने कहा कि चातुर्मास में आप सभी भरपूर लाभ लेवें। ट्रस्ट की ओर से श्री पूनिया का भावभीना स्वागत किया गया ।
सर्वार्थसिद्धि कलश हर्षचन्द मनोज कुमार सोगानी पहाड़ी वाला परिवार, रिद्धि कलश डॉक्टर मोहन लाल डॉक्टर मनीष मणि परिवार, समृद्धि कलश कमल- मंजू बैद जगतपुरा, आचार्य विमल सागर कलश श्रीमती ललिता देवी- रमेश चंद बाकलीवाल परिवार निमोड़िया वाले, आचार्य भरत सागर कलश सुशील कुमार जय प्रकाश जैन मानसरोवर ने लेकर पुण्य अर्जित किया।सैकड़ों भक्त जनों ने लाभ कलश व शुभ कलश लेकर पुण्य अर्जित किया।
कार्यक्रम में सभी पुण्यार्जक परिवार, बाहर से आए अतिथियों का, विभिन्न संस्थाओं के, विभिन्न कालोनियों के मंदिर के अध्यक्ष मंत्री, कमल बाबू जैन प्रदीप जैन लाला, विनोद जैन कोटखावदा, सौरभ जैन वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, धर्म चंद पहाड़िया, जिनेन्द्र जैन जीतू एवं गणमान्य लोगो का ट्रस्ट की ओर से प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़, राजेन्द्र कुमार जैन काला, भागचंद जैन बाकलीवाल, नरेश बाकलीवाल, सुनील कुमार जैन संगही, बालचंद बिलाला, महावीर प्रसाद बाकलीवाल, विमल कुमार गंगवाल, विमल चंद बड़जात्या, सत्येंद्र पांड्या, रमेश चंद छाबड़ा, जयकुमार जैन, भारत भूषण अजमेरा, राजेन्द्र कुमार रांवका, नेमी निगोतिया, रेखा पाटनी, रेणु पांड्या, रेखा लुहाड़िया, रानी सौगानी, चंदा सेठी, ने स्वागत किया। मंच संचालन चेतन जैन निमोडिया, कमलेश बसंत ने किया। माताजी ने अपने प्रवचनों में सभी को मंगल आशीर्वाद देते हुए पावन वर्षा योग के लाभ से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द चांदवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
