वीर विशाल धवल का अविचल मिलन

धर्म
  1. वीर विशाल धवल का अविचल मिलन
    सोनागिर
    23 Dec 2021 सचमुच सोनागिर की धरा पर सचमुच स्वर्णमय हो गया जब एक ही आचार्य श्री से दीक्षित चार मुनिराजों का महामिलन हुआ। मुनि श्री वीरसागर महाराज,मुनि श्री विशाल सागर महाराज,मुनि श्री धवल सागर महाराज,व मुनि श्री अविचल सागर महाराज का महमिलन हुआ। या यू कहे वीर विशाल धवल का सचमुच अविचल मिलन हुआ हो सचमुच यह अविचल ही रहेगा।  जैसे  ही  त्याग तप अघ्यात्म रूपी वीर, विशाल, धवल  रूपी त्रिवेेंणी सोनागिर की ओर आई उस समय के  क्षण अदभूत थे  पूर्व में विराजित  अविचल सागर महाराज ने भाव भीनी आगवनी की वह नमोस्तु निवेदित किया। यह दुर्लभ समागम व दुर्लभ महामिलन कहा जाएगा। जानकारी के लिए बता दे इससे पूर्व इनका महामिलन वर्ष 2017 में राजस्थान के झालावाड में हुआ था। कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं कबके बिछड़े आज मिले। सभी ने एक साथ पहाड़ की वन्दना की। वही पूज्य मुनि श्री वीरसागर जी,विशाल सागर जी, व अविचल सागर जी महाराज की दीक्षा एक साथ ही संपन्न हुई थी।।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *