भारत गौरव विज्ञा श्री माताजी का रविवार को गाजेबाजे से होगा मंगल प्रवेश।चातुर्मास की तैयारियां जोरों पर

धर्म

भारत गौरव विज्ञा श्री माताजी का रविवार को गाजेबाजे से होगा मंगल प्रवेश।चातुर्मास की तैयारियां जोरों पर
निवाई
अष्ट जिनालयों से सुशोभित धर्म परायण नगरी निवाई में सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में परम पूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर महाराज की शिष्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का 10 जुलाई को गाजेबाजे के साथ मंगल प्रवेश होगा।

चातुर्मास कमेटी के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी का 2022 का चातुर्मास निवाई के अग्रवाल जैन मंदिर में होगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। जौंला ने बताया कि चातुर्मास करने के लिए विज्ञा श्री माताजी संघ जयपुर से पद विहार करते हुए गुरुवार को कोथून ग्राम पहुंचा। माताजी संध कोथून गांव से मंगल विहार कर 10 जूलाई को निवाई शहर में मंगल प्रवेश करेंगी। भारत गौरव का 2022 चातुर्मास कराने का सोभाग्य निवाई सकल दिगम्बर जैन समाज को प्रथम बार मिला है पुण्योदय का अवसर है कि गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज की परम आज्ञानुवर्ती शिष्या चारित्र चंद्रिका भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञा श्री माताजी ससंघ 9 पीछी का वर्ष 2022 के मंगल चातुर्मास हेतु रविवार दिनांक 10 जुलाई को शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में होने जा रहा है। जौंला ने बताया कि गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध का चातुर्मास को लेकर 17 जूलाई को श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में वर्षायोग मंगल कलश की स्थापना की जाएंगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *