आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ एवम आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मिलन
इंदौर

सोमवार संध्या की बेला इंदौर नगर मे एक नया सोपान लेकर आयी जब कंचनबाग़ से तिलकनगर मंगल विहार
कर आगमन होने पर आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी ससंघ का जिनालय में मुनि आदित्यसागर महाराज ससंघ से मंगल महामिलन हुआ। विनय संपन्नता प्रकट कर समस्त माताजी संघ ने समस्त मुनिसंघ के चरणों नमोस्तु करते हुए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

वही इन अभूतपूर्व क्षणों मे माताजी एवं मुनिश्री ने आध्यात्मिक चर्चा की। इस बेला मे पं. रतनलाल शास्त्री, ब्रह्मचारी बहनें, आजाद जैन, अशोक खासगीवाला आदि उपस्थित थे।
संकलित अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी
