आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का हुआ बेलनगंज जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का हुआ बेलनगंज जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश

आगरा
शुकवार को परम पूज्य आचार्य श्री 108 चैत्‍यसागर जी महाराज ससंध का का मंगल विहार रामबाग चौराहा से बैंड बाजों के साथ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कचौड़ा बाजार बेलनगंज जैन धर्मशाला मे सुबह 07:00 बजे भव्य मगंल प्रवेश हुआ। जहां भक्तों ने आचार्यसंघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया| आचार्य संघ के मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम देव दर्शन किए इसके बाद भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई|
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कचौड़ा बाजार बेलनगंज में मंगल प्रवास 5 जुलाई 2022 तक रहेगा|** इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के राजेंद्र जैन एडवोकेट,कमल जैन,अमित सेठी,नरेंद्र जैन,अंकित जैन,शुभम जैन,समस्त बेलनगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *