जन्मदिवस धार्मिक व सेवा के रूप में मनाया गया*

राज्य

*जन्मदिवस धार्मिक व सेवा के रूप में मनाया गया*
धामनोद//

जैन समाज के व धामनोद नगर की सामाजिक सेवा में अग्रणी मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व सचिव अशोक प्रधान के छोटे अनुज दीपक प्रधान का जन्मदिवस आज भगवान का अभिषेक शांतिधारा कर के व मंदिर जी में इस अवसर पर भगवान के अभिषेक के लिए लकड़ी की सुंदर टेबल की घोषणा की साथ मुनिसेवा समिति को संत सेवा के लिए सहयोग व अखिल भारतीय जैन पोरवाड़ सहायक फंड जो समाजजन के लिए आपातकालीन चिकित्सा में आर्थिक मदद करती उस फंड में भी सहयोग किया

 

साथ शांति वर्द्धमान विद्या विशुद्ध पाठशाला में जाकर वहां के आचार्य व दीदियों के साथ विद्यार्थियों को धर्म की प्राथमिक शिक्षा के लिए पुस्तक वितरित की मंदिर में भी धार्मिक ग्रन्थ रखे साथ में समाज के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद जैन ने आशीर्वाद दिया व समाज की कार्यकारिणी के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन उपाध्यक्ष संदीप मंडलोई निधि डॉ रोशन जैन सचिव प्रभा प्रधान सहसचिव अजय जैन कोषाध्यक्ष विजय जैन झंडा सहकोषाध्यक्ष विजय जैन किराना मीडिया प्रभारी यश जैन कार्यकारणी सदस्य सीमा जैन मुकेश पंधानिया पारस जैन विनय जैन अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जैन पीयूष जैन व लायंस क्लब व जैन महासमिति की महिला इकाई अध्यक्ष डॉ प्रीति जैन भी मोती की माला व दुपट्टा साफा पहनाकर स्वागत किया इस दौरान समाज के पूर्व अध्यक्ष महेश जैन सरंक्षकजन समाज के समस्त महानुभाव मुनिसेवा समिति अध्यक्ष सचिन जैन सचिव संजय संस्कार सहित समस्त सदस्य महिला मंडल भारत विकास परिषद सेवा संस्थान के समस्त ट्रस्टी सेवादार परिवार जन ने बधाई दी इस अवसर पर आचार्य वर्द्धमान सागरजी महाराज ससंघ आचार्य समय सागरजी महाराज मुनिश्री मल्लीसागरजी महाराज महायश मती माताजी निर्मोहमती माताजी का आशीर्वाद मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *