अरिहंत भगवान द्वारा प्रतिपादित धर्म से पुरुषार्थ कर आत्मा को परमात्मा बनाया जा सकता है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी* धामनोद // से दीपक प्रधान की रिपोर्ट
सीकर
संगठन का बड़ा महत्व होता है क्योंकि संगठन में शक्ति होती है और संगठन से बड़े-बड़े कार्य आसानी से हो जाते हैं,इंदौर नगर धार्मिक ,राजनीतिक ,सामाजिक,आर्थिक दृष्टिकोण से ऐतिहासिक नगर है इंदौर नगर के समाज धर्म को जानना, सुनना और समझ कर अपनाना चाहते हैं ,इसलिए संघ का चातुर्मास इंदौर में करने हेतु आज सैकड़ो लोगों ने निवेदन किया है। संघ को चातुर्मास का निवेदन करने संघ को श्रीफल चढ़ाना , विभिन्न द्रव्यों से पूजन करना पर्याप्त नहीं है सभी को समय का दान देना जरूरी है। सम्यक कार्य कृति ही संस्कृति होती है सभी को खान-पान रहन-सहन संस्कार धार्मिक रखना चाहिए। यह मंगल देशना राजकीय अतिथि वात्सल्य वारिधी पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने इंदौर दिगंबर जैन समाज के विभिन्न मंदिरों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी द्वारा मुनि श्री पूज्य सागर जी की प्रेरणा से श्री भरत जैन जीर भार के नेतृत्व में चातुर्मास करने के निवेदन के उपलक्ष्य में आयोजित धर्म सभा में व्यक्त की।
डॉक्टर राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री ने आगे बताया कि धर्म, अर्थ ,काम और मोक्ष चार पुरुषार्थ होते हैं धर्म पुरुषार्थ साधु समागम से होता है अरिहंत भगवान द्वारा प्रतिपादित धर्म पुरुषार्थ कर आत्मा को परमात्मा बनाया जा सकता है। गुरु सानिध्य से जीवन का अंधकार दूर होता है आपकी आत्मा में अज्ञान रूपी अंधकार को गुरु ज्ञान रूपी प्रकाश से दूर करते हैं। आचार्य श्री ने आगे बताया कि मुनिश्री प्रभास सागर जी आर्यिका श्री सुदृष्टि मति माताजी ,एवं श्री निर्लेप मतीजी की संयम समाधि सल्लेखना चल रही है। सकल दिगम्बर जैन समाज इंदौर द्वारा आचार्य श्री की पूजन 36 द्रव्यों से की पूजन आर्यिका श्री महायश मति एवं श्री दिव्य यश मति ने कराई। इसके पूर्व दीप प्रवज्जलन कर अतिथियों ने आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर जिनवाणी भेंट की । श्रीफल मीडिया समूह इंदौर द्वारा प्रकाशित प्रवचनांश एवं श्रीफल पत्रिका ओर अन्य समाचार पत्रों का विमोचन आचार्य श्री एवं अतिथियों ने किया इस अवसर पर आचार्य श्री के स्कूल शिक्षा के के मित्र दिलीप राजपाल भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रेखा जैन इंदौर ,जिनेश झांझरी ने किया।आचार्य श्री की शिष्या आर्यिका श्री दिव्ययश मती जी ने आज के केशलोचन किये। मुनि श्री प्रभास सागर जी 3 उपवास के मात्र मात्र तरल पदार्थ ले रहे हैं सीकर गौरव आर्यिका श्री निर्लेप मति जी का रविवार को 5 वा उपवास है श्री सुदृष्टि मति जी भी 2 उपवास के बाद आहार ले रही हैं डॉ राजेश पंचोलिया इंदौर
