गायत्री परिवार ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व

धर्म

गायत्री परिवार ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व

धामनोद । धार । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गायत्री शक्ति पीठ पर स्थापित प्रगेश्वरमहादेव मंदिर में महा शिवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया गया। यह जानकारी देते हुए शक्ति पीठ के प्रेस प्रतिनिधि देवकरण ने बताया कि 15फरवरी को प्रातः 8 बजे से प्रगेश्वर महादेव एवं 108 पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक एवं पूजन किया गया।

 

यह अभिषेक एवं पूजन मातृ शक्ति बहनों द्वारा विधिविधान व मंत्रोच्चार से संपन्न हुआ। शक्ति पीठ के प्रबंध ट्रस्टी शांतिलाल विश्वकर्मा ने शिवरात्रि पर्व एवं बेलपत्र का महत्व विस्तार पूर्वक बताया गया। बाद में महा प्रसादी वितरित की गई। अंत में आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *