*संयम पथ पर अग्रसर होने वाले दीक्षार्थियों ने गुरुदेव से लिया मंगल आशीर्वाद, प्राकृत भाषा अधिवेशन हुआ संपन्न*
नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर।
विशुद्ध सागर जी के शिष्य मुनि श्री आदित्यसागर सागर जी के सान्निध्य में आगामी दिनों में भैयाजी की दीक्षाएं होने वाली हैं, वे सभी दीक्षार्थी आचार्य श्री सुनीलसागरजी गुरुदेव के समक्ष मंगल आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने संयम मार्ग पर अग्रसर होने के लिए गुरुदेव से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।और प्राकृत भाषा अधिवेशन का आयोजन भी हुआ, जिसमें प्राकृत भाषा विकास फाउंडेशन के सभी विद्वान उपस्थित रहे।
अधिवेशन में गुरुदेव ने प्राकृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें शब्दों की जड़ों, विभिन्न लिपियों और मूल भाषाओं की जानकारी होना आवश्यक है। गुरुदेव ने कहा—”प्राकृत से प्रकृति मुस्कुराती है, संस्कृत से संस्कृति हर्षाती है। अपभ्रंश, गुजराती, मराठी से होकर हिंदी पूरी दुनिया में छा जाती है। निश्चित रूप से प्राकृत भाषा का मान बढ़ाएं, अपनी जड़ों से नाता निभाएं। जो विरासत आचार्यों से मिली है, आओ मिलकर उसे बचाएं।

प्राकृत है संस्कृति की शान, ज्ञान-विरासत की पहचान। इसका सम्मान जो कर पाए, धन्य-धन्य उसका जीवन बने महान।”
गुरुदेव ने प्राकृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अपनी मूल भाषा और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर प्राकृत भाषा विकास फाउंडेशन द्वारा प्राकृत जनगणना जागरूकता अभियान चलाए जाने की जानकारी भी दी गई। अभियान के अंतर्गत जनगणना के प्रश्न क्रमांक 14 में अपनी मातृभाषा के रूप में प्राकृत भाषा दर्ज कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपनी मूल भाषा को उचित पहचान और सम्मान मिल सके।
माही जैन धीरावत पीपलखूंट प्रतापगढ़ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
