स्वस्तिभूषण माताजी अपडेट योगसागर महाराज स्वस्तिभूषण माताजी अब से कुछ देर में कार्यक्रम इस प्रकार
परम पूज्य भारत गौरव, गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ आज 13 नवंबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे विज्ञान नगर से श्री पुण्योदय अतिशय क्षेत्र, नसियां जी, दादाबाड़ी के लिए मंगल विहार कर दिया है।
🛣️ मंगल विहार मार्ग:
विज्ञान नगर → शीला चौधरी रोड → जवाहर नगर → मोदी कॉलेज रोड → वंडर मार्ट → छोटा चौराहा → देव डेयरी के सामने से → नसियां जी।
लगभग 4:15 बजे पूज्य माताजी मोदी कॉलेज रोड पहुंचेंगी। अतः सभी धर्मप्रेमी बंधु, माताएं-बहनें, युवा एवं बच्चे अधिक से अधिक संख्या में मंगल विहार में पहुंचकर माताजी के साथ चलें और पुण्यलाभ अर्जित करें।
🌺 लगभग 4:30 बजे श्री नसियां जी में पूज्य माताजी ससंघ एवं पूज्य मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 प्रणवसागर जी महाराज का भव्य मंगल मिलन महोत्सव होगा।
🙏 आइए! इस अद्भुत धर्म मिलन के साक्षी बनें—पूज्य साधु भगवंतों के दर्शन, आशीर्वाद एवं मंगल सानिध्य का यह दुर्लभ अवसर हाथ से न जाने दें।
🌸 अधिक से अधिक संख्या में पधारें, माताजी के साथ चलें और धर्म समागम का पुण्यलाभ लें। 🌸
🙏 चलो चलें ….
भक्ति के भाव से, धर्म प्रभावना के संकल्प से! 🙏
