आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भिंडर ने गरीब जरूरतमंद लोगों को बांटे भोजन पैकेट और वस्त्र

राज्य

आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन भिंडर ने गरीब जरूरतमंद लोगों को बांटे भोजन पैकेट और वस्त्र
भींडर।
आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन (रजि.)के तत्वाधान में संस्था कार्यालय सिंघवी निवास पर चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागरजी गुरुदेव के 25 वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में मकर सक्रांति पर्व पर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट और वस्त्र का नि:शुल्क वितरण किया गया।

छोटे बच्चों को चप्पल जोड़ी एवं बिस्किट भी वितरण किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था निदेशक अनिल स्वर्णकार ने की। मुख्य अतिथि पार्षद गोपाल चौबीसा, विशिष्ट अतिथि नारायण अग्रवाल, धनराज सोनी, रमेश फांदोत, महेंद्र स्वर्णकार मौजूद थे । कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों ने भगवान आदिनाथ ,तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागरजी महाराज और आचार्य सुनील सागरजी गुरुदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया*।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *