रामगंजमंडी में ब्रह्माकुमारी द्वारा शिव यात्रा:नुक्कड़ नाटक से दिया आध्यात्मिकता और शांति का संदेश

धर्म

रामगंजमंडी में ब्रह्माकुमारी द्वारा शिव यात्रा:नुक्कड़ नाटक से दिया आध्यात्मिकता और शांति का संदेश

रामगंजमंडी
महाशिवरात्रि के एक दिन बाद रामगंजमंडी में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा गोरधननाथ मंदिर से प्रारंभ हुई।
यात्रा में गाड़ियों पर आकर्षक शिवलिंग की झांकियां सजाई गईं। बड़ी संख्या में माताएं बहने परमात्म ध्वज और पताकाएं लेकर शामिल हुईं।

 

शाखा संचालिका बीके शीतल दीदी ने हर चौराहे पर जीवन में शांति लाने हेतु यह राजयोग मेडिटेशन की विधि सीखने का संदेश दिया। साथ ही ब्रह्माकुमार प्रेम,व ब्रह्माकुमार आनंद ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अध्यात्म से जुड़ने की प्रेरणा दी।यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाजार नंबर 1, बाजार नंबर 3, पन्नालाल चौराहा, बाजार नंबर 4, सरकारी कुआँ चौराहा और माल गोदाम चौराहे से गुजरी। अंत में यात्रा गोरधननाथ मंदिर पर समाप्त हुई।

मुख्य वक्ता बीके शीतल दीदी ने कहा कि शिव इस सृष्टि के संचालक हैं। उन्होंने लोगों से धर्म और आस्था के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया। रैली के अंत में स्थानीय प्रभारी दीदी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

इतना ही नहीं इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी आश्रम पर शिवरात्रि का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें मंगलम सीमेंट लिमिटेड के प्रेसिडेंट सुनील सचान, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष मुकेश धाकड़ उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल , सचिव योगेश गुप्ता ओर सहसचिव लड्डू बैंसला पधारे। सभी अतिथियों का अतिथि देवो भव को चरितार्थ करते हुए उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में परमात्मा शिव के जन्मदिवस पर केक कटिंग व झंडारोहण के साथ सुंदर नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर छोटी सी बिटिया दक्षिता मित्तल ने मंगलाचरण की अलौकिक प्रस्तुति दी जो सभी का मन मोह गई।

 

 

इस अवसर पर कोटा संभाग प्रभारी राज योगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने छोटी सी बिटिया द्वारा दी गई प्रस्तुति को सराहा एवं स्नेह आशीष प्रदान करते हुए बिटिया का स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव के बारे में बताते हुए कहा कि अगर भगवान शिव के विषय में बताया जाए तो 1 दिन भी कम होगा उन्होंने भगवान शिव के विषय में एक गीत को सुनाया और भगवान शिव के बारे में विस्तृत रूप से बताया। पूरे नगर का वातावरण शिवमय बना हुआ था।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *