**आगरा खंडेलवाल का नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ**
**आगरा**आज रविवार को खंडेलवाल दिगंबर जैन समित की नवीन कार्यकारिणी का शपथ समारोह आहार रेस्टोरेंट संजय पैलेस में चुनाव अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार लुहाडिया द्वारा शपथ ग्रहण कराई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमल कुमार जैन ने की| मंत्री अजय बैनाड़ा ने बताया कि इस कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2022 से 2024 तक का रहेगा| जिसमें समाज हित के अनेक कार्य करना प्रस्तावित है उपाध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि नवीन कार्यकारणी में इस वर्ष सामाजिक महत्व के कहीं कार्यक्रम जैसे धार्मिक यात्रा सामूहिक कार्यक्रम जिसमें पूरे सामान की सहभागिता हो और समाज का एक संगठित रूप उभारा जा सके अध्यक्ष निर्मल मोठया ने बताया कि इस कार्यकाल में समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना वे लोगों का रोजगार उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य रहेगा| इस समारोह में अध्यक्ष निर्मल मोठया,उपाध्यक्ष पंकज जैन मंत्री अजय बैनाड़ा उपमंत्री दिलीप बड़जात्या,सुरेंद्र बैनाड़ा, कोषाअध्यक्ष संजीव जैन सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने शपथ ग्रहण की इस कार्यक्रम में मनोज जैन,राजेश बैनाड़ा,राजेश सेठी,नरेंद्र गोधा,अजीत रावका, अनिल मोठया,संजीव जैन वीरेंद्र मोठया,विभू बैनाड़ा,शुभम जैन, समसत सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|
रिपोर्ट-शुभम जैन
मीडिया प्रभारी
