*भारतीय ज्ञान परंपरा में जैन परंपरा के योगदान पर राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन 4 अक्टूबर को*
नेमी नगर जैन कॉलोनी, इंदौर।
भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों और उसमें जैन परंपरा के योगदान को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय कुलगुरु सम्मेलन का आयोजन रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को घुंघट गार्डन नेमी नगर जैन कॉलोनी इंदौर में किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन आचार्य श्री 108 सुनीलसागरजी महामुनिराज के पावन सान्निध्य में होगा।
घुंघट गार्डन, नेमीनगर जैन कॉलोनी में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में देशभर से 25–30 कुलपति एवं विद्वानों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। सम्मेलन में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध पक्षों के साथ जैन दर्शन, साहित्य, संस्कृति और ज्ञान परंपरा के योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा में जैन परंपरा की भूमिका, उसके दार्शनिक एवं शैक्षणिक योगदान तथा वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।
सम्मेलन का आयोजन कुंदकुंद ज्ञानपीठ एवं सेंटर फॉर जैन स्टडीज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।
आयोजन में विश्वविद्यालय जगत से जुड़े कुलगुरु, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं विद्वान सहभागिता करेंगे। आचार्य श्री सुनीलसागरजी के सान्निध्य में होने वाला यह सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा और जैन परंपरा के बीच संवाद को नई दिशा देने वाला बौद्धिक मंच होगा।
माही जैन धीरावत पीपलखूंट प्रतापगढ़ से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312






