भगवान शांतिनाथ का त्रय कल्याणक महोत्सव अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

धर्म

भगवान शांतिनाथ का त्रय कल्याणक महोत्सव अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न
————————-
निवाई
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन बिचला मंदिर में भगवान शांतिनाथ का त्रय कल्याणक महोत्सव अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिसमें गाजेबाजे के साथ जैन धर्म के 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 16 किलो का निर्वाण लड्डू गाजेबाजे के साथ चडा़या गया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि रविवार को आयोजित कार्यक्रम में भगवान शांतिनाथ के निर्वाण लड्डू चडाने का सोभाग्य सोधर्म इन्द्र हेमचंद संधी को मिला। इस दौरान मोक्ष कल्याणक महोत्सव को लेकर शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य पण्डित सुरेश शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र के साथ सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के कलशाभिषेक करके शांतिधारा की। जौंला ने बताया कि सोधर्म इन्द्र परिवारजनों ने मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई जिस पर संगीत के साथ 120 श्री फल समर्पित किए गए। विधान के बीच संगीतकार सोभागमल सोगानी अजीत काला एवं गायक विमल जौंला ने पंखीडा़ रे उड़ ना जाना चांदनपुर मे, पारस प्यारा लागे जिनेश्वर प्यारा लागे, खोल्या रे भण्डार नाभि राजा बांको, तेरा द्वारा कितना प्यारा यहीं गुजारु जीवन सारा, सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियो पर श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। जौंला ने बताया कि विधान मे शांति पाठ स्त्रोत विनय पाठ देव शास्त्र गुरु पूजा भगवान शांतिनाथ पूजा के साथ गाजेबाजे से शांतिनाथ मण्डल विधान अनुष्ठान किया गया जिसमें चार वलय मे आठ सोलह बत्तीस और चौसठ श्री फल अर्ध्य चडा़ये गए। विधान के पश्चात शांतिनाथ मण्डल विधान की रचना करके श्री जी की महाआरती की गई।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *