श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष का कल्याणक मनाने गिरनार सिद्ध क्षेत्र पर देश भर के हजारों यात्री पहुंचे।
भीलवाड़ा, 22 जुलाई-
जूनागढ़ स्थित गिरनार सिद्ध क्षेत्र पर श्री नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण मनाने हेतु देश भर के जैन समाज के हजारों लोग बड़ी तादाद में पहुंचकर तीर्थ वंदना की।
भीलवाड़ा के 76 वर्षीय प्रकाश पाटनी ने गिरनार सिद्ध क्षेत्र की 10000 सीढियों की चढ़ाई कर पांचवी टोंक पर श्री नेमिनाथ भगवान के चरण पादुकाएं के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया। प्रकाश पाटनी ने सम्मेद शिखर, बाहुबली, मांगी-तुंगी, अष्टापद, 18 तीर्थंकरों की जन्म भूमि, सोनागिर, बुंदेलखंड की लगभग पूरी यात्रा अपने जीवन में पूरी की। यात्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि ईश्वर की कृपा से एवं गुरुजनों की आशीर्वाद से सभी यात्राएं मेरी सफल हुई। मैं अपने आपको अहोभाग्य समझता हूं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
