गौरांशी के जन्मभूमि रामगंजमंडी आगमन पर जनता ने किया अभूतपूर्व अभिनंदन
रामगंजमडी

बहुत कम लोग हुआ करते हुए जो अपने नाम को सार्थक करते है। ऐसा ही कर दिखाया रामगंजमडी नगर की बेटी गौरांशी शर्मा ने, गौरांशी ने नाम के अनुरूप परिवार ही नही नगर, प्रान्त व भारत देश का परचम सम्पूर्ण विश्व मे रामगंजमंडी नगर को तो गौरवान्वित किया है।

डेफ ओलिम्पिक स्वर्ण पदक लाकर सभी को गर्व से भर दिया। महज 14 वर्षीय की यह बालिका का पदक लाकर जब प्रथम बार नगर आगमन हुआ नगर की जनता भाव विभोर होकर उसके स्वागत में उमड़ पड़ी। हर कोई अपनी ही बेटी मानकर स्वागत को आतुर था। भारत माता की जय, गौरांशी शर्मा जिंदाबाद के नारों के ही घोष सुनाई दे रहा था। संध्या की बेला में ऐसा लगा मानो रामगंजमंडी थम सी गई हो। नगर की हर छत हो, मकान हो, सड़क पर से हर कोई फूलो की वर्षा कर रहा था,तो हर कोई माला लेकर स्वागत में उमड़ पड़ा। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन, व्यापारिक संघ,स्वयं सेवी संगठन ने नगर की बेटी जो अब देश का गौरव बन चुकी बिटिया का अभिनन्दन किया। खुली जीप में सवार गौरांशी का यह स्वागत जुलुस के रूप में प्रारंभ हुवा,यह क्रम जो शाम 5 बजे से शुरू हुआ वह रात 11 बजे तक जारी रहा। हर एक यही अनुभव कर रहा है कि रामगंजमडी नगर के इतिहास में इतना अभूतपूर्व स्वागत किसी राजनैतिक या अन्य किसी भी स्तर पर कभी नही देखा गया। प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बाल, युवा,प्रौढ़ व हर वर्ग सम्मलित रहा। वही अपने गले मे स्वर्णपदक डाले गौरांशी अपने मोबाइल से इस आयोजन को सेल्फी में कैद करती नज़र आई।
अपने जन्म स्थल को नमन किया

वह स्थान,वह आवास जिसे रामगंजमडी बाजार नं.6 में “श्रीकृपा” के नाम से जाना जाता है,देश का गौरव बन चुकी गौरांशी ने इसी आवास पर जन्म लिया, यही से एक इतिहास को लिखा जो एक पर्याय बनकर सामने आया जन्म भूमि पर पहुचंने पर फटाखो की गूंज व फूलो की वर्षा के साथ अभिनंदन किया। साथ ही गौरांशी ने अपनी जन्मभूमि को नमन किया। घर के मंदिर में विराजित अपने इष्ट प्रभु को नमन किया। सचमुच यह दृश्य भाव विभोर करने वाला था।
उपहारों की हुई घोषणा


पदक हासिल करने पर नगर के गण मान्य नितिन माहेश्वरी की बहन कृष्णा नवलखा व उद्योगपति जीजाजी की ओर से 11लाख का चेक व रामगंजमडी युवा दल की ओर से 1 लाख का चेक के साथ श्री नारायण सिंह की ओर से 11000 की राशि भेंट की गई। साथ कापरेन विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल(पूर्व विधायक रामगंजमंडी)की और से 51000 की राशि देने की घोषणा उनके प्रतिनिधि के रूप में मोजूद पति नरेंद्र मेघवाल ने की,रामगंजमंडी के वर्तमान विधायक मदन दिलावर जो कि अभी मुम्बई में स्वस्थ लाभ ले रहे है के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद पुत्र पवन दिलावर ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।


एक परिचय गौरांशी
5 मई 2022 को बालिका गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में हुए डेफ ओलंपिक 2022 में बैडमिंटन का स्वर्ण पदक हासिल किया ।
आपको बता दे बालिका गौरांशी का गहरा नाता अशोकनगर(M.P.)से भी है। गौरांशी के परदादा स्व.बाबूलाल शर्मा शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी मे से थे। वह लंबे समय तक अशोकनगर हनुमान मंदिर धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी रहे। जानकारी अनुसार कुछ वर्ष पूर्व गौरांशी के दादा प्रमोद कुमार शर्मा कोटा स्टोन के व्यापार के सिलसिले में राजस्थान के रामगंजमंडी शहर जहाँ एडवोकेट दुर्गाप्रसाद भार्गव के यहाँ ससुराल है यहाँ आगये थे। यहां कुशल व्यवसायी के रूप मे जाने जाते है। गौरांशी के पिता गौरव शर्मा भोपाल में निवास रत हैं।

विशेष बात
बात यह है कि गौरांशी के पिता गौरव शर्मा एवं उनकी माँ प्रीति शर्मा जन्म से ही मूकबधिर हैं।
गौरव शर्मा को शिक्षा अध्यन हेतु भोपाल रहना पड़ा। गौरव की माता श्रीमति हेमलता शर्मा रामगंजमंडी की नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

रामगंजमडी आगमन पर अपने शब्द लेखन में क्या कहा

गौरांशी शर्मा में कहा आज अपनी जन्मभूमि को नमन करने आई हूँ, सभी बढ़ो का आशीर्वाद लेने उपस्थित हु। मैं आज जो कुछ भी कर पाई हूँ। परिवार के बढ़ो के आशिष व नगर की जनता की दुवाओ की बदौलत कर पाई हु। आप ही के आशीर्वाद से दुआओ से ये संभव हो सका है। मेरी यही आशा है आपका ये प्यार, आशीर्वाद व दुआ हमेशा मेरे साथ ऐसे ही रहेगी।
मांग उठी

ज्ञात रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण माहेश्वरी ने जो नगर में स्टेडियम घोषणा की है व हनुमत खेड़ा में बनने वाले मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का नाम स्वर्ण परी गौरांशी शर्मा के नाम रखा जाने की है।

। इसके साथ ही स्पोर्ट्स हाल बनने के बाद शेष बची हुई 20 बीघा भूमि पर बाउंड्री वॉल बनाकर समतल करके शानदार पार्क और खेल मैदान बनाया जाए।

मांग मे कहा गया है की यही स्वर्ण परी को सरकार की ओर से छोटा सा तोहफा होगा।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
|
|
