एस डी आर के स्कूल में पुलिस उप अधीक्षक के सानिध्य में किया वृक्षारोपण* सब की सेवा सबको प्यार

राज्य

*एस डी आर के स्कूल में पुलिस उप अधीक्षक के सानिध्य में किया वृक्षारोपण* सब की सेवा सबको प्यार

बागीदौरा

-महावीर इंटरनेशनल व आर के स्कूल बागीदौरा के संयुक्त तत्वाधान में श्याम सिंह उप पुलिस अधीक्षक बागीदौरा बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन सचिव विनोद दोसी गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेश चंद्र गांधी नौगामा के मुख्य आतिथ्य में स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।स्वागत कार्यक्रम में केंद्राध्यक्ष दिलीप दोसी व संस्थान अध्यक्ष अरविंद दोसी ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया। जॉन सचिव विनोद दोसी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने का आह्वान किया।

 

 

dysp श्याम सिंह ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने, पौधरोपण के बाद सुरक्षा व नियमित पानी देने की जिम्मेवारी को सुनिश्चित करने की बात रखी साथ ही उपस्थित छात्रों को साईबर अपराधों से बचने व वाहन चलाते समय हेलमेट का नियमित उपयोग करने पर जोर एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद दोसी, दिलीप दोसी, धीरज दोसी, , ललित सवोत सहित संस्थान का स्टाफ उपस्थित रहा। आभार वैभव जैन ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *