निर्जला एकादशी पर डिस्पोजल मुक्त भारत अभियान की अनूठी पहल करते हुए श्री रामदूत मित्र मंडल ने किया शरबत वितरण
रामगंजमंडी
मधुबन खुशबू देता है जो औरों को जीवन देता है जीना उसका जीना है उसी अनूठी पहल के तहत रामदूत मित्र मंडल ने निर्जला एकादशी पर 25 जून 2026 को मंडल प्रतिनिधि एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री मदन दिलावर की पहल पर डिस्पोजल मुक्त भारत अभियान के तहत बाजार नंबर एक स्थित लक्ष्मीनारायण केजरीवाल तिरुपति स्टोन के सामने राहगीरों को शरबत वितरण किया गया जो सुबह 8 बजे से शाम तक जारी रहा।
मित्र मंडल में महेश श्रीवास्तव के साथ श्री रामदूत मंत्री मंडल के सदस्य लक्ष्मीनारायण केजरीवाल, रवि मेवाड़ा,अंतिम गुप्ता,राजकुमार गंगवाल,कैलाश प्रजापति,सोनू शर्मा,शिव धाकड़,घनश्याम शर्मा,शरद पाराशर,अशोक पोरवाल , राजकुमार झडिया ,सलीम काका ,बबलू सामरिया , कमल गौतम ,राहुल शर्मा , अनिल शर्मा, सचिन पोरवाल ,जाबी भाई , अनिल शर्मा, संजय बड़जात्या आदि ने इसमें सक्रिय सहयोग किया।


निश्चित रूप से स्वच्छ भारत मिशन पर्यावरण संरक्षण की पहल में यह एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर गया।
आपको बता दे की इससे पूर्व भी एकादशी पर इसी तरह से यह आयोजन किया गया था जो बहुत ही ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय रहा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
